विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक नई उम्मीद जगी है...' Hanuman Ansh के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू, लिखा इमोशनल पोस्ट

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:53 AM (IST)

सुनील लोधी, जो 'हनुमान अंश' के गाने से प्रसिद्ध हुए की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश ...और पढ़ें

सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू (फोटो-इंस्टाग्राम)

सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हुआ

  2. सीएम मोहन यादव ने उपचार की जिम्मेदारी ली

  3. 'हनुमान अंश' गाने से मिली थी उन्हें प्रसिद्धि

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के एक गाने ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। गाने का टाइटल था 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) जिसे दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी ने गाया था।

सुनील ने लिखा इमोशनल पोस्ट

इस गाने से सुनील को काफी लोकप्रियता मिली और एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने उनके इलाज की जिम्मेदारी ली। सुनील का इलाज शुरू हो चुका है। मंगलवार को, गायक ने इंस्टाग्राम पर एक आई क्लिनिक (Eye Clinic) की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

WhatsApp Image 2026-11-04 at 11.51.02 AM

इसे लेकर सुनील ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है। आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है। प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने सुनील के लिए दुआ की है।

एमपी के सीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

इसके अलावा 'बुंदेली दुनिया' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक अन्य पोस्ट के जरिए बताया कि सुनील के इलाज की प्रक्रिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई।

पोस्ट में लिखा था, 'माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की इच्छा के अनुसार, आज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुनील लोधी जी का स्वास्थ्य परीक्षण और आंखों की विस्तृत जांच की गई।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Rathore (@pankaj_vrk_production)

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर के एक छोटे से गांव अगरा के रहने वाले हैं। शुरुआती दौर से ही सुनील को गाना गाने का शौक था। सुनील जब स्कूल जाते थे तो भजन और गीत गाया करते जहां उनके टीचर और साथी उनसे भजन और गाना सुनने की फरमाइश रखते।

धीरे-धीरे किसी ने सुनील को यूट्यूबर रोहित साहू के बारे में बताया जिन्होंने अपने बुंदेली चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जोकि खूब वायरल हुआ। यही से लोग उन्हें जानने लगे।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंडी अंदाज, हारमोनियम-मजीरे का मिजाज; 10 सिंगर्स ने गाया Hanuman Ansh का भजन; बजरंगी की भक्ति में डूबे लोग

यह भी पढ़ें- लोक भजन बना Hanuman Ansh की शान, नेत्रहीन गायक के गीत ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।