विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई में धमाकों की आवाज से हिला Vishnu Manchu का घर, डरी 7 साल की बेटी; US-Iran Conflict के बीच वीडियो जारी

Published: Sun, 01 Mar 2026 10:01 AM (IST)

कन्नप्पा एक्टर विष्णु मंचू US-Iran Conflict के बीच दुबई अपने परिवार के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रूह कंपा देने वाला वीडियो शेयर किया।

दुबई में धमाके से डरीं विष्णु मंचू की बेटी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दुबई में धमाके से डरीं विष्णु मंचू की बेटी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने ईरान में स्ट्राइक किया और इसका असर खाड़ी देशों में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच मिसाइलों की आवाज से दुबई भी हिल गया है।

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विष्णु मंचू (Vishnu Manchu) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और दुबई के हालात बताए हैं। उनका परिवार दुबई में ही रह रहा है और अभिनेता अपने परिवार से मिलने वहां गए।

विष्णु मंचू ने धमाके का वीडियो किया शेयर

विष्णु मंचू ने बताया कि मिसाइलों की आवाज से दुबई स्थित उनका घर हिल गया है। उनकी 7 साल की बेटी डर गई है। एक्टर ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने दुबई के आसमान में मिसाइलों का एक डरावना विजुअल शेयर किया है।

धमाके की आवाज से डरी विष्णु मंचू की बेटी

'कन्नप्पा' एक्टर विष्णु मंचू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया। आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो।"

 

विष्णु मंचू ने शांति के लिए की प्रार्थना

विष्णु मंचू ने आगे कहा, "आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए UAE की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी नाजुक है। ताकत और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।" सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 'ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं...', Rajpal Yadav पर अभी भी लटकी है तलवार? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी