विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

41 साल पहले आया वो कल्ट गाना, हीरोइन की बोल्डनेस ने किया मर्दों का दिल छलनी; थिएटर्स के बाहर लगी थी लंबी लाइन

Published: Thu, 07 May 2026 07:03 PM (IST)

Old Bollywood Song: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई गाने आए जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज बात उस गाने की और फिल्म की जिसमें हीरोइन की बोल्डनेस ने खूब हंगामा किया।

41 साल पहले आया था वो बोल्ड गाना

41 साल पहले आया था वो बोल्ड गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां ऐसी आईं, जिन्होंने महज एक या दो फिल्मों से ही अपना नाम बना लिया। भले ही उनके नाम पर या उनके करियर में ज्यादा फिल्में ना आईं हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई आइकोनिक किरदार निभाए और इससे वह खूब चर्चा में आईं। आज बात उसी एक्ट्रेस के एक गाने की, जिसने रातोंरात खलबली मचा दी थी।

कौन सी है वो फिल्म?

दरअसल जिस फिल्म की और जिस एक्ट्रेस के उस गाने की हम बात कर रहे हैं असल में उस गाने का नाम है 'Tarzan My Tarzan Aaja Main Sikha Du Pyar'। जी हां, साल 1985 में आई फिल्म 'एंडवेचर्स ऑफ टार्जन' (Adventures of Tarzan) के इस गाने में एक्ट्रेस किमी काटकर नजर आईं थीं।

Kimi katkar 2

इस गाने में किमी काटकर का काफी बोल्ड अंदाज नजर आया था। इस गाने में किमी काटकर और हेमंत बिर्जे की कैमिस्ट्री ऐसी थी कि लोगों को थिएटर्स में आंखें तक बंद करनी पड़ गईं थीं।

यहां तक कि फिल्म के कई सीन्स उम्मीद से ज्यादा ही बोल्ड थे और लोग इन्हें देख शर्म से पानी-पानी तक हो गए थे। इस गाने को अलीशा चिनॉय (Alisha Chinoy) ने आवाज दी थी। अलीशा की सेंसुअल आवाज ने मानो इसे और ज्यादा बोल्ड बना दिया था। वहीं संगीत Bappi Lahiri ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का वो 'ब्लॉकबस्टर' गाना निकला विदेशी नकल! अफ्रीकी सिंगर की धुन चुराकर बना 'कल्ट सॉन्ग'?

फिल्म में भर-भरकर दिखे बोल्ड सीन्स

हालांकि महज गाने ही नहीं बल्कि इस फिल्म में भी किमी काटकर ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। फिल्म में किमी काटकर के अपोजिट हेमंत बिर्जे नजर आए थे। हेमंत ने फिल्म में टारजन का किरदार निभाया था। फिल्म में किमी के सेमी न्यूड सीन्स भी थे। इस फिल्म ने उस दौर में सनसनी मचा दी थी।

kimi ka

फिल्म का कॉन्सेप्ट समय के आगे का था। यूं तो किमी काटकर बॉलीवुड में पत्थर दिल से डेब्यू कर चुकी थीं, लेकिन उन्हें असली पहचान इसी फिल्म ने दिलाई। 'सेक्स सिंबल' के तौर पर किमी काटकर सुपरहिट हो गईं। जीनत अमान और परवीन बाबी जैसी हीरोइनों से उनकी तुलना हुई। फिल्म के हीरो हेमंत बिरजे पहले एक सिक्योरिटी गार्ड थे लेकिन डायरेक्टर बब्बर सुभाष ने जब उन्हें देखा तो सीधा हीरो बना दिया।

kimi katkar w

रातोंरात टार्जन गर्ल के रूप में किमी काटकर (Kimi Katkar) छा गईं। हालांकि फिल्म की काफी आलोचना भी हुई लेकिन इससे ज्यादा फिल्म के चर्चे हुए। फिल्म अपने बोल्ड सीन्स के चलते बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करके गई और फिल्म खूब हिट रही। जंगल थीम और बप्पी दा के गजब संगीत के चलते फिल्म सुर्खियों में रही थी।

यह भी पढ़ें- कहां खो गया बॉलीवुड का वो 'टार्जन' हीरो, होटल में धुत पड़े मिले हेमंत बिरजे!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।