Move to Jagran APP

जारी है तैमूर की मस्ती, देखिये लेटेस्ट फोटो

ऋषि और रणधीर कपूर ने मीडिया पर इस बात के लिए गुस्सा भी उतरा था कि वो हर वक्त तैमूर के पीछे क्यों पड़े रहते हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 12:07 PM (IST)
जारी है तैमूर की मस्ती, देखिये लेटेस्ट फोटो
जारी है तैमूर की मस्ती, देखिये लेटेस्ट फोटो

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान चाहे मुंबई में रहे हैं या देश दुनिया के किसी कोने में उनकी क्यूटनेस का प्रभाव सभी को उनकी तरफ़ खींच लाता है। आख़िर उनकी अदाएं ही ऐसी हैं।

loksabha election banner

तैमूर पिछले दिनों राजस्थान की सैर पर थे। मम्मी-पापा के साथ। होली से पहले का राजस्थान में तैमूर की मस्तियां भी जारी थीं। कभी को करीना और सैफ अली खान के साथ जीप की सवारी का मज़ा लेते हैं तो कभी पापा को क्रिकेट खेलते हुए देख कर। दरअसल सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म के लिए राजस्थान के देसूरी गांव में शूट कर रहे हैं। नवदीप सिंह की इस फिल्म में आर माधवन और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। हाल में एक वीडियो आया जिसमें तैमूर को कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय लोग टूट पड़े थे।

new/, hey taimur hey Everyone met taimur 😩😍, saifu bebo taimur in rajsthan.✨ . . . جديد /، سيف و كارينا وطفلهم تيمور في راجستان هاي تيمور هاي الكل يبي تيمور هالنتفه 😩💕 . . #kareenakapoor #kareenakapoorkhan #bollywood #taimuralikhan #saifalikhan

A post shared by Kareena Kapoor Arab Fan Club ❁ (@kareenakapoor.arabiic) on

 सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें तो अक्सर आती रहती हैं, जिसमें कभी उनका क्यूटनेस दिखता है तो कभी उनकी चोटी आकर्षण का केंद्र बन जाती है। पिछले दिनों सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ भी तैमूर की एक तस्वीर आई थी जिसमें वो बड़े भइया की मुद्रा में थे। सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर अब उस उम्र के बच्चों में आ चुका है, जिसमें बच्चे किसी वस्तु को देख कर रिएक्ट करने लगते हैं। वो भी करता है। चीजें उठता है, उनको हासिल करने की ज़िद करता है। चीज हाथ में आ जाने पर उसे गुस्से से दूर फेंक देता है। तैमूर की आजकल की हरकतें देखकर अब उसे बाहर ले जाने में भी डर लगता है और ख़ासकर जब उसकी बहन इनाया नाओमी( सैफ़ की बहन सोहा की बेटी) साथ हो। ऐसा इसलिए भी कि तैमूर हर चीज़ पर झपट्टा मारते हैं। इनाया के साथ खेलते समय उसे नाखून से खरोंच न आ जाए इसलिए उस समय काफ़ी ध्यान रखना पड़ता है। ऋषि और रणधीर कपूर ने मीडिया पर इस बात के लिए गुस्सा भी उतरा था कि वो हर वक्त तैमूर के पीछे क्यों पड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.