विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: जब ऋषि कपूर ने माना कि वह तो डाकू हैं क्योंकि...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:07 PM (IST)

ऋषि कपूर और परेश रावल फिर से बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाले हैं फिल्म पटेल की पंजाबी शादी' ...और पढ़ें

Exclusive: जब ऋषि कपूर ने माना कि वह तो डाकू हैं क्योंकि...
Exclusive: जब ऋषि कपूर ने माना कि वह तो डाकू हैं क्योंकि...

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। ऋषि कपूर के 'ट्विटर कांड' कौन नहीं जानता। आये दिन वो किसी न किसी से सोशल मीडिया पर झगड़ा कर बैठते हैं। ऋषि कपूर ने इन सबके लिए खुद को डाकू बताया है।

जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में ऋषि कपूर ने कहा " मैं तो डाकू हूं । मैं तो ट्विटर पर झगड़ा कर लेता हूं । लोग यही समझते हैं। वहीं फिल्म पटेल की पंजाबी शादी के मेरे को-स्टार परेश रावल को देखिये। बड़े सीधे आदमी है। दोनों का स्वभाव आपको सोशल मीडिया के ज़रिये दिख ही जाता होगा।" ऋषि कपूर ने माना कि परेश रावल उनके मुकाबले बहुत ही सीधे आदमी है और उनका स्वभाव तो जगज़ाहिर है। ऋषि कपूर ने हाल के दिनों में कुछ ऐसे ट्वीट किये हैं, जिसको लेकर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई है। पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो में ऋषि कपूर की बीबी नीतू ने ये माना था कि ऋषि के ट्वीट से उन्हें बहुत तकलीफ़ होती है और वो रात रात को उठ कर उनके ट्वीट्स चेक करती हैं।

यह भी पढ़ें:Exclusive: हंसल मेहता को कंगना रनौत की इस बात पर गर्व है

 

बता दें कि ऋषि कपूर और परेश रावल फिर से बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाले हैं फिल्म पटेल की पंजाबी शादी' में, जिसमें इनके अलावा वीर दास और पायल घोष भी काम कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।