विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह पहुंचे मुंबई के इस रेलवे स्टेशन पर, क्या थी वजह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 11:49 AM (IST)

आलिया जल्द ही रणवीर को शूट में ज्वाइन करने वाली हैं। चूंकि ब्रह्मास्त्र का बुल्गारिया शेडयूल पूरा हो चुका है l

रणवीर सिंह पहुंचे मुंबई के इस रेलवे स्टेशन पर, क्या थी वजह
रणवीर सिंह पहुंचे मुंबई के इस रेलवे स्टेशन पर, क्या थी वजह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मुंबई के रेलवे स्टेशन से लेकर स्लम एरिया और सड़कों पर अगर अचानक आपको रणवीर सिंह जैसे व्यक्ति की झलक नजर आये और आपको ऐसा लगा कि ये सिर्फ आपकी आंखों का धोखा है तो बता दें कि ये आपकी आंखों का धोखा नहीं बल्कि हकीकत है।

इन दिनों रणवीर सिंह अपने सारे ऐशो-आराम और स्टूडियो शूट्स की बजाय सड़कों, रेलवे स्टेशन्स पर ही नजर आ रहे हैं। उनकी आनेवाली फिल्म गल्ली ब्वॉय की शूटिंग चल रही है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से रियलिस्टिक है और जोया सेट लोकेशन की बजाय रियल लोकेशन पर शूटिंग कर रही हैं। इसी क्रम में रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर दिखे, जहां जोया 50 लोगों की टीम के साथ शूटिंग कर रही थीं। खबर है कि जिस सीन की शूटिंग हुई, वह फिल्म का काफी अहम सीन था। खबर यह भी है कि शूटिंग का वक्त दोपहर इसलिए तय किया गया था ताकि वहां के लोगों को ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। फिल्म के अहम कुछ सीन वहां शूट किये गये। शूटिंग लगभग 2 से तीन घंटे तक हुई। जोया ने जान बूझ कर वहां छोटी टीम बुलाई थी कि अधिक भीड़ जमा न हो और वह फटाफट अपने सीन शूट करके टीम के साथ वहां से निकल जायें।

 

 

 

Aane de Aane de Aane de 🤬🤬🤬 @naezythebaa #gullyboy

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में हैं। फिल्म में आलिया अहम किरदार निभा रही हैं। आलिया जल्द ही रणवीर को शूट में ज्वाइन करने वाली हैं। चूंकि ब्रह्मास्त्र का बुल्गारिया शेडयूल पूरा हो चुका है और अब आलिया इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। गल्ली ब्वॉय के बाद रणवीर सिंह, सिंबा की शूटिंग सारा अली खान के साथ पूरी करेंगे।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की फिल्म में कटरीना के साथ रोमांस करने पर अभय का ये बयान