विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान की फिल्म में कटरीना के साथ रोमांस करने पर अभय का ये बयान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 12:49 PM (IST)

अभय का कहना है कि उनका यह एक्सपीरियंस खास रहा है।

शाहरुख़ खान की फिल्म में कटरीना के साथ रोमांस करने पर अभय का ये बयान
शाहरुख़ खान की फिल्म में कटरीना के साथ रोमांस करने पर अभय का ये बयान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अभय देओल एक बार फिर से ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा दोहराने’ जा रहे हैं। कैसे? वह ऐेसे कि आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में अभय देओल छोटा सा किरदार हैं। खबर थी कि इस फिल्म में वह कटरीना कैफ से रोमांस करते नजर आयेंगे।

इस बारे में जब अभय देओल से उनकी आने वाली फिल्म नानू की जानू के ट्रेलर लांच के दौरान पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि मैं जीरो में कैमियो निभा रहा हूं। आनंद अच्छे दोस्त हैं। किरदार क्या है, यह अभी तो नहीं बता पाऊंगा। हां, मगर यह सच है कि छोटा सा प्यारा सा रोल है। यह पूछे जाने पर कि कटरीना के साथ उनका काम करने का अनुभव एक बार फिर कैसा रहा, तो उन्होंने बताया कि इस बार कटरीना से मिला तो अच्छा लगा लेकिन हम दोनों के सीन की टाइमिंग फिल्म में बहुत ही छोटी है। सो, अधिक स्क्रीन स्पेस नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह शाहरुख़ खान के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अभय का कहना है कि उनका यह एक्सपीरियंस खास रहा है।

अपनी आने वाली फिल्म नानू की जानू के बारे में अभय का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को हां इसलिए कहा है कि ओये लकी लकी ओये की टीम वापस आयी है। मनु ऋषि, जो कि इस फिल्म के लेखक हैं और कलाकार के रूप में भी काम कर रहे हैं। साथ ही निर्देशक फराज भी ओये लकी लकी ओये से जुड़े हुए थे। सो, अभय को लगा कि ये टीम अच्छी कहानी लेकर ही आयेगी। बता दें कि इस फिल्म में एक भूतनी के प्रेम की कहानी है। जानू का किरदार पत्रलेखा निभा रही हैं। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: आमिर खान आज देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज़, कुछ घंटे और इंतजार