विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...सच क्या है, उन्हीं से जानिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 11:53 AM (IST)

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बारे में ख़बर आई थी कि उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...सच क्या है, उन्हीं से जानिये
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...सच क्या है, उन्हीं से जानिये

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले दो साल से विदेशों में अपने पैर जमाये हुए हैं, कई बार ख़बरें आने के बाद भी अभी तक उनकी किसी हिंदी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। इस कारण बार बार इस तरह की बातें उठ रही थीं कि क्या वो बॉलीवुड को बॉय-बॉय कह कर हॉलीवुड को घर बना लेंगी। प्रियंका ने ऐसी बातों पर जवाब दिया है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तरफ़ से टीआईएफ़एफ़ सोइरी आयोजित 'शेयर हर जर्नी ' समारोह में गेस्ट ऑफ़ ऑनर का सम्मान मिला, जो बॉलीवुड में पहली बार किसी को हासिल हुआ है।

इस समारोह के दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ़ साफ़ कहा कि वो बॉलीवुड को छोड़ कर कहीं नहीं जा रही हैं , सिर्फ क्वांटिको के एक्सटेंडेड प्रोजेक्ट के कारण वो हिंदी फिल्मों से दूर हो गई थीं। प्रियंका ने बताया कि अगले साल के लिए उन्होंने दो फिल्मों में काम करना तय कर लिया है लेकिन जब तक साइन नहीं कर लेती कुछ नहीं बता सकतीं। प्रियंका ने कहा कि इंडिया या अमेरिका तो भूल जाइये, वो तो आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड में भी काम करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत- कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये

 

इस बीच समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक समारोह में प्रियंका ने एक खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार कहा गया था कि उनके एथनिक लुक की वजह से उन्हें फिल्में नहीं करनी चाहिए। लेकिन अगर आपके पास अवसर आया तो उसे छोड़ा नहीं जा सकता। यह सब कितना मुश्किल था ये बात उन्हें तब तक समझ में नहीं आई, जब तक वो नार्थ अमेरिका नहीं पहुंचीं।

प्रियंका ने बताया कि अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में उनका रोल भारतीय लड़की के हिसाब से नहीं लिखा गया था। बहुत से लोगों ने उन्हें फिल्में नहीं दी क्योंकि वो उनसे असहमत थीं।

यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस: हांगकांग में दंगल और दुनिया में विवेगम की ताबड़तोड़ कमाई जारी

 

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बारे में ख़बर आई थी कि उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म सल्यूट में आमिर की पत्नी की भूमिका के लिए हामी भरी है और भंसाली की फिल्म गुस्ताखियां में काम नहीं करने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।