विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूनम ढिल्लन इस उम्र में भी दिखती हैं ग्लैमरस, तस्वीरों संग जानिये सफ़र

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 18 Apr 2019 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 07:11 AM (IST)

सोनी महिवाल (1984) तेरी मेहरबानियां (1985) नाम (1986) ये वादा रहा (1982) दर्द (1981) कर्मा (1986) पत्थर के इंसान (1990) हिम्मत और मेहनत (1987)

पूनम ढिल्लन इस उम्र में भी दिखती हैं ग्लैमरस, तस्वीरों संग जानिये सफ़र
पूनम ढिल्लन इस उम्र में भी दिखती हैं ग्लैमरस, तस्वीरों संग जानिये सफ़र

मुंबई। अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री और 80 से ज़्यादा फ़िल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकीं 57 वर्षीय पूनम ढिल्लन Poonam Dhillon ने अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।

सोनी महिवाल (1984), तेरी मेहरबानियां (1985), नाम (1986), ये वादा रहा (1982), दर्द (1981), कर्मा (1986), पत्थर के इंसान (1990), हिम्मत और मेहनत (1987), सोने पे सुहागा (1986), गिरफ्तार (1985), हिसाब खून का (1989), शिवा का इंसाफ (1985), रमैया वस्तावैया (2013) जैसी सुपरहिट फ़िल्में देने वाली पूनम सोशल सर्विस और पॉलिटिक्स में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। इस लेटेस्ट तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो आज भी काफी स्टाइलिश लगती हैं! 

यह भी पढ़ें: फिर दिखा जाह्नवी कपूर का टशन, आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

पूनम ढिल्लन का जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर मे हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में एयरक्राफ्ट इंजिनियर थे। पिता का ट्रांसफर होता रहता था। लेकिन, पूनम का ध्यान पढ़ाई पर ही रहा। सुंदर तो वो शुरू से ही थीं। पूनम का सपना डॉक्टर बनने का था लेकिन, किस्मत ने उन्हें पहले मिस इंडिया और बाद में एक अभिनेत्री बना दिया। 

साल 1977 में पूनम ढिल्लन ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता में वो विनर रहीं। मिस इंडिया बनना पूनम की लाइफ का जैसे टर्निंग पॉइंट बन गया। मिस इंडिया बनने के बाद ही पूनम को लोगों ने जानना शुरु किया और उनकी खूबसूरती की प्रंशसा चारों ओर होने लगी थी। 16 साल की उम्र में पूनम ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। ऐसे में उनकी खूबसूरती और अंदाज से आकर्षित होकर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फ़िल्म 'त्रिशूल' में काम करने का ऑफर भी दिया, लेकिन उस वक्त पूनम ने इस फ़िल्म में काम करने से मना कर दिया था। कई दिनो तक समझाने के बाद पूनम इस फ़िल्म के लिए इस शर्त पर राजी हुईं कि वे अभिनय सिर्फ स्कूल की छुट्टियों में ही किया करेंगी।

पहली फ़िल्म में ही उन्हें संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिल गया और यह फ़िल्म सुपरहिट हुई और उधर पूनम के लिए बॉलीवुड के रास्ते पूरी तरह से खुल गए।पूनम ने 1988 में फ़िल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की और कुछ सालों में ही दोनों अलग हो गए। इस दम्पति के दो बच्चे हैं। बेटा अनमोल ठकारिया और 21 साल की बेटी पलोमा ठकारिया जो सोशल साइट्स पर फोटो अपलोड कर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Lalita Pawar Birthday: रामायण की इस मंथरा को भूले तो नहीं आप, 700 फ़िल्मों में किया काम, जानिये रोचक बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।