विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद मैं ख़ुशी से मर भी सकती हूं- मौनी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Aug 2018 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 11:32 AM (IST)

बिहार के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद मैं ख़ुशी से मर भी सकती हूं- मौनी
अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद मैं ख़ुशी से मर भी सकती हूं- मौनी

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र का बुल्गारिया में चल रहा शूट पूरा कर मुंबई लौट आई हैं और इन दिनों फिल्म गोल्ड का प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ वो ब्रह्मास्त्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में वह मुख्य विलेन की भूमिका में हैं l

इस बारे में बताते हुए मौनी रॉय कहती हैं कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में लुक टेस्ट और रोल के लिए उन्होंने एक लंबा रास्ता तय किया है l मैं इस फिल्म के बारे में और अपनी भूमिका के बारे में अधिक नहीं बता सकती लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म में इकलौती मुख्य विलेन हूंl इस मौके पर मौनी रॉय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिलने पर भी खुशी जताई l मौनी रॉय कहती है,’यह एक दिव्य सपना जैसे था l मैं एक छोटे से बिल्ली के समान थी, जो उन्हें देखने के लिए बहुत ही उत्साहित थी और मुझे यह पता नहीं होता था कि उनके साथ शॉट पूरा होने के बाद मुझे क्या करना चाहिएl मैं उनके साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूँl पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

गौरतलब है कि फिल्म ब्रम्हास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। मौनी को फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार का साथ मिला है और जल्द ही वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ मेड इन चाइना की शूटिंग करेंगी l

अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा कि वह सिंगल है। उनके और उनके एक्स मोहित रैना के बीच किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब तो उन दोनों के बीच दोस्ती भी नहीं है। छोटे परदे के फेमस शो देवों के देव महादेव में साथ काम करते वक्त मोहित रैना और मौनी रॉय की नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों के बीच रिलेशनशिप की भी ख़बरें आई थीं। हालांकि दोनों ने भी कभी खुलकर उनके रिश्तो के बारे में नहीं कहा लेकिन उन दोनों की नज़दीकियों से यह स्पष्ट हो गया था कि दोनों के बीच अफेयर है। अब मौनी रॉय और मोहित रैना के बीच दूरियां आ गई है जिसके चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। उन्होंने अभी हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रॉ की शूटिंग पूरी कर ली है। राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म फिल्म मेड इन चाइना भी शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें: Nick Of Time: शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की माँ चुपचाप...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।