विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nick Of Time: सलमान की नाराज़गी और शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की माँ चुपचाप...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Aug 2018 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 11:36 AM (IST)

प्रियंका की माँ ने पहले ये बात कही है कि उनकी बेटी को शादी के लिए देसी लड़का ही पसंद ...और पढ़ें

Nick Of Time: सलमान की नाराज़गी और शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की माँ चुपचाप...
Nick Of Time: सलमान की नाराज़गी और शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की माँ चुपचाप...

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी फिल्मों या अमेरिकी टीवी शो के कारण नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। और जब से उनकी सगाई और शादी की बात को लेकर ख़बरें आई हैं तब से बस एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि वो शादी कब करेंगी? इस सवाल का जबाव भले ही प्रियंका और निक के घरवालों के पास हो लेकिन वो बताना नहीं चाहते ।

मुंबई में बुधवार की रात मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा भी नज़र आईं। जाहिर था उनसे बिटिया की शादी को लेकर सवाल तो होना ही था। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश भी की। आग्रह कर जवाब देने के लिए भी कहा लेकिन मधु चोपड़ा ने चुप्पी साध ली और वहां से चली गईं। वैसे मीडिया के शादी के सवाल पर ज़्यादा जोर देने पर उनके मुंह से इतना ही निकला- ‘पता नहीं’। बाद में जब मीडिया ने उन्हें ये पूछा कि सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा के अचानक फिल्म भारत से चले जाने से नाराज़ हैं, तो इस पर भी उन्होंने यही कहा कि उन्हें पता तक नहीं है कि सलमान इस बात से नाराज़ हैं l  

आपको याद हो तो मधु चोपड़ा इस बारे में कुछ कहने में पहले से ही सावधानी बरत रही हैं। जब निक मुंबई आये थे और सभी रात को खाना खाने गए थे तब मधु चोपड़ा ने बताया था कि हम एक साथ डिनर पर गए थे जहां निक भी मौजूद था। हमारा बड़ा ग्रुप था। करीब दस लोग साथ थे इसलिए मुझे निक को अच्छी तरह से जानने का मौका नहीं मिला। हम पहली बार मिले थे तो उसके बारे में कोई राय बनाना अभी से बहुत जल्दबाज़ी होगी। वैसे उसके बाद से प्रियंका और निक की सगाई, अंगूठी छिपाना और शादी के वेन्यू तक की ख़बरें आ चुकी हैं लेकिन वो दोनों चुप हैं और घरवाले भी। पिछले कुछ समय से विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर ख़ूब हो-हल्ला हुआ है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रियंका और निक को कई बार एक साथ देखा गया। बात लव रिलेशनशिप से शादी तक पहुंची। 25 साल के निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं।

वैसे देसी गर्ल की च्वॉयस क्या है ये तो उन्हीं को पता होगा लेकिन प्रियंका की माँ ने पहले ये बात कही है कि उनकी बेटी को शादी के लिए देसी लड़का ही पसंद होगा। साल 2017 में जब प्रियंका ने मेट गाला में शिरकत की थी तब निक और प्रियंका की राल्फ़ लॉरेन की डिज़ाइनर ड्रेस में पोज़ देते हुए एक तस्वीर आई थी और तब से ही उनकी दोस्ती के चर्चे हैं। वैसे प्रियंका ने अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान दिशा पाटनी स्टारर भारत छोड़ दी, जिसकी वजह उनकी शादी बताई गई लेकिन बाद में ये भी पता चला कि एक नई हॉलीवुड फिल्म साइन करने के कारण या शायद भारत में अपने रोल की कम लम्बाई के चलते प्रियंका ने भारत छोड़ दी।

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ ने बतायी सलमान खान की ‘भारत’ से जुड़ने की वजह