यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कटरीना कैफ़ ने बतायी सलमान खान की ‘भारत’ से जुड़ने की वजह
कटरीना भी आने वाले समय में शाहरुख़ खान की ज़ीरो और आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नज़र आयेंगी.

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ी और इसके बाद कटरीना इस इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस बारे में लिखा था कि कटरीना ने उनकी फिल्म का हिस्सा बन कर फिल्म को बचा लिया है.
चूंकि वह आखिरी वक्त पर फिल्म का हिस्सा बनी हैं. इस बारे में जब कटरीना कैफ से हाल ही में मीडिया ने एक इवेंट में इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. मैं इसे इस तरीके से नहीं देखती हूं. अली अब्बास जफर मेरे बहुत ही प्यार दोस्त हैं. हमने एक दूसरे के साथ इससे पहले ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ व ‘टाइगर जिंदा है’ में भी काम किया है और दोनों ही फिल्में सफल रही हैं. यह भी सच है कि सलमान खान के साथ भी मैंने पहले काफी काम किया है और दोनों के साथ काम करने का मेरा अनुभव काफी बेहतर रहा है. कटरीना कहती हैं कि दूसरी सभी फिल्मों की तरह ही मैंने भारत को भी इसकी स्क्रिप्ट के आधार पर ही चुना है. उन्होंने कहा कि मैं खुद के लिए जो भूमिकाएं चुनी हैं, वह पूरी तरह से स्क्रिप्ट और फिल्म में मेरे किरदार पर आधारित है. बता दें कि कटरीना जल्द ही इस टीम का हिस्सा बनेंगी.

वही दूसरी तरफ प्रियंका को लेकर खबर है कि उन्होंने भारत फिल्म छोड़ कर विदेशी प्रोजेक्ट को हां कहा है. फिल्म काउबॉय निंजा नाम की फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट के साथ काम करने जा रही हैं. यह फिल्म एजे लिबरमैन के उपन्यास पर आधारित है. यह उपन्यास भी इसी नाम से आया था. फिल्म की कहानी मनोचिकित्सक के इर्द गिर्द घूमती है. उधर कटरीना भी आने वाले समय में शाहरुख़ खान की ज़ीरो और आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नज़र आयेंगी.
