विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीदी सारा अली खान से ये गोल गोल बातें करते हैं तैमूर अली खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:51 AM (IST)

सारा ने फिल्म के ट्रेलर लांच का दौरान कहा है कि उन्हें किसी भी तरह का प्रेशर नहीं है। उनकी ...और पढ़ें

दीदी सारा अली खान से ये गोल गोल बातें करते हैं तैमूर अली खान
दीदी सारा अली खान से ये गोल गोल बातें करते हैं तैमूर अली खान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सारा अली खान, जल्द ही केदारनाथ से हिंदी फिल्मों में लांच हो रही हैं। केदारनाथ उनकी पहली फिल्म होगी। ऐसे में वह मीडिया के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर रही हैं।

हाल ही में जब उनसे एक शो के दौरान पूछा गया कि करीना और उनके बेटे तैमूर के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी है ? तो सारा ने कहा कि वह करीना के प्रोफेशनलिज्म को बहुत पसंद करती हैं कि वह घर पर मेरे पापा का भी खयाल रखती हैं और अपने बाहर के कामों को लेकर भी प्रोफ़ेशनल हैं और मैं उनसे वहीं बात सीखना चाहूंगी। सारा ने इसी दौरान कहा कि तैमूर के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है और वह उनके साथ काफी एंजॉय भी करती हैं। सारा ने यह राज खोला कि जब वह तैमूर से मिलती हैं तो उनके चेहरे पर स्माइल होती है और तैमूर उन्हें एक प्यारे नाम से पुकारते हैं और वह प्यार भरा नाम है गोल । वह सारा को गोल कह कर पुकारते हैं। सारा कहती हैं कि उन्हें इसका कारण पता नहीं है। चूंकि वह उनके भाई को भाई ही बोलते हैं लेकिन उन्हें देख कर वह गोल कहते हैं।

सारा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि तैमूर को क्योंकि फुटबॉल पसंद है तो यह संभव है कि वह उन्हें फुटबाल वाला गोल कहना चाहते होंगे या फिर प्यार से गोल कहते होते होंगे। बता दें कि सारा ने फिल्म के ट्रेलर लांच का दौरान कहा है कि उन्हें किसी भी तरह का प्रेशर नहीं है। उनकी दो फिल्में साथ अा रही हैं। सिंबा भी जल्द रिलीज होगी।वही सैफ़ अली खान को लेकर उन्हें लगता है कि उन्हें हिस्ट्री के बारे में सब कुछ पता है तो वह हिस्ट्री का ज्ञान सैफ़ अली खान से लेना चाहेंगी l

यह पूछे जाने पर कि पहले सैफ़ नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में आयें. ऐसे में उन्होंने पापा को कैसे मनाया? सारा ने इस बारे में कहा कि दो तीन साल पहले मैं पढ़ाई कर रही थी और मेरे पापा ने साफ कह रखा था कि पहले पढ़ाई खत्म करो, फिर एक्टिंग के बारे में सोचो लेकिन जब केदारनाथ की स्क्रिप्ट मिली तो मैंने तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी l

यह भी पढ़ें: 'शिवगामी' और 'कटप्पा' का रोमांटिक अफ़ेयर, दोनों 'पार्टी' करेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।