विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शिवगामी' और 'कटप्पा' का रोमांटिक अफ़ेयर, दोनों 'पार्टी' करेंगे

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 16 Nov 2018 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:52 AM (IST)

एस एस राजमौली के साथ देवा कट्टा को भी निर्देशन का जिम्मा सौपा गया है।

'शिवगामी' और 'कटप्पा' का रोमांटिक अफ़ेयर, दोनों 'पार्टी' करेंगे
'शिवगामी' और 'कटप्पा' का रोमांटिक अफ़ेयर, दोनों 'पार्टी' करेंगे

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बाहुबली में शिवगामी और कटप्पा के किरदार भी उतने ही लोकप्रिय हुए थे जितना बाहुबली का। शिवगामी यानि राम्या कृष्णन और कटप्पा यानि सत्यराज अब जल्द ही बड़े परदे पर रोमांस करते नज़र आएंगे।

हाल ही में राम्या ने इस ख़बर की पुष्टि कर दी है कि वो और सत्यराज फिल्म पार्टी में काम कर रहे हैं। ये फिल्म बाहुबली से बिलकुल अलग है। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल है और उनकी नजदीकियों के काफी सीन दर्शकों को दिखाई देंगे। राम्या के मुताबिक लम्बे समय के बाद उन्हें एक जबरदस्त हंसाने वाली स्क्रिप्ट मिली है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हंसते-हंसते उनके पेट में बल पड़ गए। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म का शूट ख़त्म कर घर जाने पर हम खुश होते हैं लेकिन फिल्म पार्टी की शूटिंग के दौरान काम ख़त्म कर घर जाते वक्त दुःख होता था। इस फिल्म की शूटिंग फिज़ी में हुई है। राम्या कृष्णन ने बाहुबली के दोनों भागों में ये रोल किया था और अब उन्हीं का ये किरदार एक तरह से स्पिन ऑफ के रूप में वेब सीरीज़ में होगा । इस फिल्म को दो लोग डायरेक्ट करेंगे।

‘द राइज़ ऑफ शिवगामी’ नाम की किताब पर बनने वाली इस सीरीज़ को एस एस राजमौली के साथ देवा कट्टा को भी निर्देशन का जिम्मा सौपा गया है। इस सीरीज़ के हर एपिसोड पर करीब दो मिलियन डॉलर खर्च किये जाएंगे। देवा के मुताबिक हम इस सीरीज़ को प्रीक्वल की तरह शुरू कर रहे हैं। शिवगामी के जीवन के विविध पहलुओं को लेकर बनने वाली इस वेब सीरीज़ को कई भाषाओं में बनाया जाएगा। इस वेब सीरीज़ का पहला सीज़न 10 एपिसोड का होगा। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर को मिल रही हैं बधाईयां, अनुष्का निकली सबसे आगे

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर की शादी की यह है पहली तस्वीर, देखिए और दीजिये बधाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।