दीपिका रणवीर शादी: 30 तस्वीरों वाला फोटो एलबम, शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें
बेंगलुर में एक और मुंबई में दो रिसेप्शन के आयोजन किए गए। बेंगलुरु में दीपिका के करीबी लोग शामिल हुए थे वहीं मुंबई में पहला रिसेप्शन मीडिया के लिए और दूसरा बॉलीवुड के दिग्गज और करीबी लोगों के लिए किया गया था।
मुंबई। बॉलीवुड के दो मशहूर सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। दोनों अब एक दूसरे के हमसफर हैं। दीपवीर की शादी इटली के लेक कोमो में सम्पन्न हुई थी। 14 और 15 नवंबर को शादी के बाद से ही नए खूबसूरत कपल की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार था। धीरे-धीरे तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के बाद तीन रिसेप्शन हो चुके हैं और अब बहुत सारी तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शुरुआत से आपको बताते हैं कि, दीपिका और रणवीर इटली में शादी करने के बाद भारत आए। मुंबई से बेंगलुरु पहुंचे। 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन देने के बाद दोनों वापिस मुंबई पहुंचे। यहां मुंबई में दो रिसेप्शन हुए।आइए आपको शादी से लेकर अभी तक की ताजा तस्वीरें दिखाते हैं और यह भी बताते हैं कि आगे दीपिका और रणवीर आगे क्या करने वाले हैं।
पहली तस्वीर गुरुवार 15 नवंबर की रात लगभग 8 बजे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए साझा की थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों द्वारा साझा की दो तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इस दौरान इन दो तस्वीरों के साथ बाद में कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं।

यही वो पहली तस्वीर है जो सबसे पहले शादी के बाद सबके सामने आई थी।

इंस्टाग्राम पर दोनों ने इस खूबसूरत तस्वीर को भी साझा किया था। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि दीपिका की साड़ी लाल कलर की है जिसके पल्लू पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखा है। साड़ी पर गोटा पत्ती का वर्क किया गया है और दीपिका ने हाथ में कलीरे पहन रखे हैं। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में दीपिका खूबसूरत लग रही हैं।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को कोंकणी शादी हुई थी और 15 नवंबर को दोनों सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई। इस बीच 18 और 19 नवंबर को भी कुछ और तस्वीरें सामने आई जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको कुछ ताजा तस्वीरें दिखाते हैं जो रणवीर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। यह हैं शादी की तस्वीरें -

यह उस पल की तस्वीर है जब रणवीर ने दीपिका की मांग भरी।

और दीपिका रणवीर एक दूसरे के हमसफर हुए।

तस्वीर में रणवीर सिंह का शरारत नजर आती है। वे असल जिंदगी में भी काफी शरारती हैं।

तस्वीर में इस खूबसूरत कपल की खूबसूरती को देखा जा सकता है।

तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं।

रणवीर और दीपिका ने खास तौर पर एक ही कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी।

तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह किसी रस्म की तस्वीर है जिसमें दोनों एक दूसरे से जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

दीपिका तस्वीर में रणवीर को पानी पुरी खिलाती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में लग रहा है कि दुल्हन को लेकर कोई रस्म पूरी की जा रही है। सभी शादी की तस्वीर को देखकर एक बात समझी जा सकती है कि पूरी थीम पिंक रखी गई थी।

इसमें दोनों पार्टी मोड में नजर आ रहे हैं।

दीपिका को थिरकते हुए देखा जा सकता है।

रणवीर की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपनी शादी में खूब डांस किया। हमने आपको बताया भी था कि रणवीर ने अपनी शादी में खूब धमाल किया।

मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन 13 नवंबर को किया गया था। तस्वीर में दीपिका को मेहंदी लगाए हुए देखा जा सकता है।

दीपिका और रणवीर दोनों ने मेहंदी लगाई थी।

यह तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दोनों परिवारों को एक साथ देखा जा सकता है। लड़कीवाले और लड़केवाले इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

शादी की दो तस्वीरों के बाद कुछ और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वे अपनी करीबी मित्रों के साथ नजर आए। खास बात यह रही कि, रणवीर और दीपिका ने अपनी टीम के लिए भी खास इंतजाम किए थे। उनके साथ रहने वाली पूरी टीम के लिए इटली में खास व्यवस्था की गई थी। चूंकि, सिक्योरिटी इटली की थी तो पूरी टीम ने भी शादी में खूब एंजॉय किया।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी की फोटो साझा हुई है, जिसमें वह यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह के चेहरे पर खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। उन्होंने उनके गाल पर हल्दी लगा रखी है और माथे पर तिलक लगा रखा है। वहीं उन्होंने सफेद कलर का कुर्ता पहन रखा है और सोने की चैन उनके गले में नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: फिल्म पीहू की शूटिंग नहीं थी आसान, दो साल की बच्ची की इमोशनल स्टोरी

अगर मैरिज लोकेशन की बात करें तो इटली की लेक कोमो रोमांटिक प्लेस मानी जाती है। यहीं पर दीपिका और रणवीर ने भी शादी की। इस तस्वीर में इसकी खूबसूरती को देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी भी इटली में ही हुई थी। पिछले साल दिसंबर में दोनों ने इटली के टस्कनी (Tuscany) स्थित Borgo Finocchieto में शादी की थी।
यह भी पढ़ें: गुड और बैड टच को लेकर अवेयरनेस के लिए बनी है फिल्म 'उड़ने दो', सबने कहा माता-पिता बच्चों से करें बात
दीपिका और रणवीर सिंह जब भारत लौटे थे तब मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें ली गई थी। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए थे।
इसके बाद दीपिका और रणवीर घर पहुंचे थे जहां पर भी वे मीडिया के सामने कुछ देर के लिए आए थे। 20 नवंबर को दोनों एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे चूंकि दोनों बेंगलुरु पहुंचे थे यहां पर 21 नवंबर रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।
ससुराल में पहुंचकर कुछ यह खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी। इसमें रणवीर के ससुर और दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण को देखा जा सकता था।

बेंगलुरु में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें भी खूब खूबसूरत थी।

दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर बेंगलुरु में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई आए और यहां पर अपने करीबी लोगों के साथ पार्टी की थी। आते ही रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के बचे काम को पूरा करने में लग गए। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन 28 नवंबर को किया गया जो कि खास तौर पर मीडिया जगत के लोगों के लिए था। नीचे जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह इसी रिसेप्शन की हैं।
इन तस्वीरों को देखकर यह जरूर कहा जा सकता कि, हर मौके पर यह खूबसूरत कपल सुंदर नजर आया है।
तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों ने ट्रेडिशनल ड्रेसअप किया है।
अब आपको बता दें कि, 1 दिसंबर को भी मुंबई में एक और रिसेप्शन हुआ जिसमें बॉलीलुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। इस रिसेप्शन की तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं -

इस मौके पर दीपिका ने रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी तो रणवीर सिंह ब्लैक सूट में नजर आए थे।

आगे दीपिका और रणवीर क्या करने वाले हैं इसके बारे में भी आपको जानकारी दे देते हैं। दरअसल, रणवीर तो अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज किया गया जो कि 29 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वही, दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म को लेकर व्यस्त हो जाएंगी जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।