विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतनी बदल गई है नागिन वाली मौनी रॉय, क्या है इसकी वजह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 05 Jun 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:07 AM (IST)

अपने इन्स्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर डाली है, आप देखेंगे तो चौंक तो जायेंगी ही ।

इतनी बदल गई है नागिन वाली मौनी रॉय, क्या है इसकी वजह
इतनी बदल गई है नागिन वाली मौनी रॉय, क्या है इसकी वजह

मुंबई। छोटे परदे की बेहद ख़ूबसूरत और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं की आग लगाने वाली मौनी रॉय इन दिनों बड़ा नाम हैं। और लगता है उसे आगे बढ़ाने के लिए इन दिनों वो अपनी सेहत पर बेहद ख़ास ध्यान दे रही हैं।

एक समय छोटे परदे के शो नागिन से घर घर में चर्चा का विषय बनी मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है, जिसमें वो बेहद छरहरी नज़र आ रही हैं। उनका वजन बेहद कम हो गया है लेकिन ख़ूबसूरती में तनिक भी गिरावट नहीं है।

 

कुछ दिनों पहले ही मौनी ने काम के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी जिसकी काफ़ी चर्चा थी। करीब दस साल पहले एकता कपूर के हिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से टीवी पर कदम रखने वाली मौनी ने कसौटी, देवों का देव महादेव और नागिन जैसे सीरियल्स से ख़ूब लोकप्रियता पाई है। बिग बॉस और झलक दिखलाजा सहित कई रियलिटी शोज़ में भाग लेने वाली मौनी अब छोटे पर्दे से दूर हो कर फिल्मों में लीड रोल के तौर पर अपना भाग्य आज़मा रही हैं। सबसे पहले वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नज़र आएंगी। रीमा कागती के निर्देशन में बन रही ये फिल्म भारतीय हाकी के सुनहरे दौर की कहानी है, जिसमें अक्षय कुमार हाकी स्टार बलबीर सिंह का रोल निभा रहे हैं तो मौनी उनकी पत्नी का। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।

उसके बाद मौनी करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके रोल को लेकर ख़ुलासा नहीं किया गया है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट हैं। पिछले दिनों ये ख़बर भी थी कि मौनी को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में भी अहम् रोल के लिए साइन किया गया है। मौनी वैसे नागिन के तीसरे भाग में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टीवी शो पर भड़के भारतीय दर्शक, ये है वजह