रजनीकांत की काला फेसबुक पर Live,मचा बवाल, एक गिरफ़्तार
ये घटना बुधवार की है जब भारत में फिल्म रिलीज़ ही नहीं हुई थी। हालांकि उस आदमी ने तब तक 40 मिनट की फिल्म दिखा दी थी।
मुंबई। रजनीकांत की आज गुरुवार को रिलीज़ हुई फिल्म काला को भारत में दिखाए जाने से पहले ही उसे फेसबुक पर लाइव कर दिया गया। पता चलते ही सिंगापुर से एक आदमी को गिरफ़्तार किया गया है।
पा रंजीत के निर्देशन में बनी काला आज वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हुई है। इस क्राइम ट्रिलर को तमिल में इरुमभाई थिराई और तेलुगु में अभिमन्यूदु के नाम से रिलीज़ किया गया है। लेकिन इस फिल्म को रिलीज़ से पहले ही करीब 40 मिनट तक फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। जानकारी के मुताबिक काला के पाइरेसी के आरोप में एक आदमी को सिंगापुर से गिरफ्तार किया गया है। वो सिंगापुर के कैथी मल्टीप्लेक्स से फेसबुक पर लाइव फिल्म दिखा रहा था। तमिलनाडु फिल्म प्रोडूसर्स काउन्सिल के प्रमुख विशाल कृष्णा के मुताबिक उन्हें सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली थी। रजनीकांत दो साल बाद फिल्मों में आ रहे हैं और इस कारण उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी बात है। तेज़ी से कार्रवाई करते हुए उस आदमी को पकड़ लिया गया। ये घटना बुधवार की है जब भारत में फिल्म रिलीज़ ही नहीं हुई थी। हालांकि उस आदमी ने तब तक 40 मिनट की फिल्म दिखा दी थी।
लेकिन इस अप्रिय घटना को छोड़ दिया जाय तो काला को लेकर देश भर में दर्शकों की दीवानगी दिखी। जहां एक ओर चेन्नई में काला के पहले शो सुबह 4 बजे देखने पहुंचे और पोस्टर पर दूध चढ़ाया वहीं मुंबई में दो सौ महिलाओं ने मुंबई के सायन मंदिर से वडाला स्थित कार्निवल सिनेमा आईमैक्स सिनेमाघर तक का सफर पैदल तय किया। सिनेमाघर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए रजनीकांत के फैंस की भीड़ उमड़ी। खास बात यह थी कि, सुबह 4 बजे पहला शो था जिसे लोग देखने पहुंचे। एक और दिलचस्प बात यह है कि, मुंबई सायन मंदिर से एक डिवोशनल रैली निकाली गई जिसमें दो सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। चेन्नई में सिनेमाघर के बाहर लगे रजनीकांत के पोस्टर्स पर फैंस दूध चढ़ा रहे थे।
The love is too much #blessed 🖤🖤🖤 It raining #Kaala today @beemji @rajinikanth @dhanushkraja pic.twitter.com/x2GnM1Jg4J— Huma Qureshi (@humasqureshi) June 7, 2018
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है। काला मुंबई की पृष्ठभूमि में एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म में रजनीकांत ने डॉन की भूमिका निभाई है, जो तमिलनाडु से भाग कर मुंबई आये ऐसे आदमी की कहानी है जो धारावी इलाके में अपना सिक्का चलाता है। ये रजनीकांत की 164वीं फिल्म है। फिल्म में नाना पाटेकर की अहम् भूमिका है। उनके अलावा हुमा कुरैशी,अंजलि पाटिल, प्रकाश राज और पंकज त्रिपाठी भी हैं । ईश्वरी राव ने रजनीकांत की पत्नी का रोल निभाया है। काला को 19 देशों में रिलीज़ किया गया है, जिसमें जापान भी शामिल है, जहां रजनीकांत का अपना रूतबा है।
यह भी पढ़ें: फिल्म काला के लिए फैंस हुए क्रेजी, पोस्टर पर चढ़ाया दूध और किया अभिषेक