विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का संग Virat Kohli ने जिम में किया डांस, चोट लगते ही निकली चीख, क्रिकेटर के लिए बढ़ी फैंस की टेंशन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 24 Apr 2023 04:13 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Apr 2023 04:23 PM (GMT+05:30)

Virat Kohli- Anushka Sharma बी टाउन में कई सेलिब्रिटी हैं जिनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट मानी जाती है। इसी ...और पढ़ें

File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma
File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड का पावरहाउस कपल माना जाता है। इनकी जोड़ी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। फैंस को इस कपल में जो बात सबसे ज्यादा पसंद आती है, वह है एक दूसरे की इज्जत करते हुए अपना काम करना।

हाल ही में इस कपल की बेंगलुरु लंच डेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। इसके बाद इस कपल का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दोनों ने धमाकेदार डांस किया है।

विराट-अनुष्का ने किया जिम में डांस

विराट क्रिकेट की दुनिया में, तो अनुष्का ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपने हुनर का परचम लहराया है। दोनों काफी बिजी रहते हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त एक दूसरे के साथ मौदज मस्ती करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते। विराट-अनुष्का का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों जिम में पंजाबी बीट्स पर डांस करते देखे जा सकते हैं। अपने एक पैर को हाथ में पकड़कर विराट और अनुष्का एक दूसरे को डांस चैलेंज करते देखे जा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

फैंस ने ली चुटकी

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस ने तारीफ की है, तो कुछ यहां भी विराट को ट्रोल करने से बाज नहीं आए। केशीशा शर्मा नाम के यूजर के कमेंट किया, ''ये पैर पहले उठा लेते तो कम से कम 0 पर आउट न होते।'' वहीं, कुछ ने विराट को आराम से डांस करने की सलाह दी।

दरअसल, फैंस ने अनुष्का से गुजारिश की है कि वह विराट से इस तरह का डांस न करवाएं। अभी आईपीएल चल रहा है। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना है।

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म में 'चकदा एक्सप्रेस' शामिल है।