कभी सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे Vikrant Massey, क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीर तो इमोशनल हुए एक्टर
क्या आप जानते हैं 12th फेल फिल्म मुसाफिर कैफे जैसी सीरीज के एक्टर विक्रांत मैसी करियर की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे।
-1795438052432_m.webp)
सचिन तेंदुलकर के साथ विक्रांत मैसी और मनोज कुमार शर्मा
HighLights
सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे विक्रांत मैसी
क्रिकेटर ने शेयर की विक्रांत के साथ पुरानी तस्वीर
तस्वीर देखकर इमोशनल हुए 12th फेल एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और जिन पर यह फिल्म बनी है मनोज कुमार शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीर
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'एक ने इस सफर को जिया, तो दूसरे ने इसे पर्दे पर जीवंत कर दिया। '12th फेल' (12th Fail) के असली और रील किरदारों से मिलकर बहुत अच्छा लगा'।
सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे विक्रांत मैसी
इस बात से बेहद खुश होकर, विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) को वह समय याद आ गया जब वह एक विज्ञापन में बैकग्राउंड डांसर थे, जिसमें सचिन भी शामिल थे। विक्रांत ने बताया कि सचिन द्वारा उनकी फोटो शेयर किया जाना उन्हें किसी 'सपने' जैसा लगा।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए, विक्रांत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हे भगवान!!! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा किआपने हमारी फोटो शेयर की है। बहुत-बहुत धन्यवाद सर! जब मैं SDIPA में था, तब आपके एक विज्ञापन में बैकग्राउंड डांसर होने से लेकर, आज आपके द्वारा मेरे और मनोज सर के साथ एक तस्वीर शेयर करने तक का सफर, किसी सपने से कम नहीं है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिलें'।
कौन हैं मनोज कुमार शर्मा?
'12th फेल' (12th Fail) की बात करें तो, यह फिल्म अनुराग पाठक की 2019 में आई नॉन-फिक्शन किताब पर आधारित है। यह किताब मनोज कुमार शर्मा के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने घोर गरीबी से बाहर निकलकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया। इस किताब में मनोज की वाइफ श्रद्धा जोशी का भी जिक्र है, जो भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी हैं।
12th फेल के बारे में
'12th फेल' में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा और मेधा शंकर ने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है। फिल्म में अनंत जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी सहित कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विक्रांत को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार मिला। 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई '12th फेल' को क्रिटीक्स और दर्शकों से खूब सराहना मिली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।