विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल में बंद डायरेक्टर Vikram Bhatt पर लगा एक और आरोप, बेटी पर भी FIR; करोड़ों की ठगी का मामला

Published: Sat, 24 Jan 2026 08:54 PM (IST)

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक व्यवसायी से 13.5 करोड़ ...और पढ़ें

विक्रम भट्ट पर दर्ज हुआ ठगी का मामला (फोटो-इंस्टाग्राम)

विक्रम भट्ट पर दर्ज हुआ ठगी का मामला (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram BHatt) और उनकी बेटी के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पिता-पुत्री ने एक बिजनेसमैन से सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न का वादा करके पैसे लिए थे।

EOW को दिया गया जांच का जिम्मा

बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने उनसे 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (The Economic Offenses Wing) ने विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट दोनों के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की आगे की जांच अपने हाथ में ले ली है।

Vikram (3)

यह भी पढ़ें- 30 करोड़ के फ्रॉड केस में Vikram Bhatt की हुई गिरफ्तारी, 7 दिनों की पुलिस रिमांड

बता दें कि विक्रम भट्ट ने बिजनेसमैन से पैसे लेकर और उन्हें अलग-अलग जगहों पर लगाने के बाद अच्छे रिटर्न का वादा किया था। शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया गया कि लगाए गए पैसों से अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन बाद में न तो लगाए पैसे मिले और ना ही मुनाफा।

आवास से हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले, विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को उदयपुर की एसीजेएम अदालत ने एक अलग कथित 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दंपति को 7 दिसंबर को उनके मुंबई स्थित आवास से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया था।

पहले से ही जेल में बंद है डायरेक्टर

दोनों को अदालत में पेश किया गया। डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। उदयपुर पहुंचने पर दोनों ने मीडिया कैमरों से बचने की कोशिश की। विक्रम भट्ट अभी भी 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में हिरासत में है। विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी 7 दिसंबर 2025 से जेल में बंद हैं। उन्होंने दो बार जमानत की याचिका दायर की थी, पर दोनों ही बार खारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें- फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भेजे गए जेल, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला