विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashmika-Vijay Wedding:सेलेब्स की नो एंट्री, मोबाइल बैन; बिल्कुल प्राइवेट होगी रश्मिका मंदाना और विजय की शादी

Published: Wed, 18 Feb 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में होगी। यह एक बेहद निजी समारोह ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना और विजय (फोटो-इंस्टाग्राम)

रश्मिका मंदाना और विजय (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी को लेकर चर्चा चल रही है। पहले शादी की डेट 2 फरवरी बताई जा रही थी इसके बाद खबर आई कि शादी 26 फरवरी को होनी है। वहीं बीते दिनों उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया।

कब रिसेप्शन देगा कपल?

इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। एक तरफ जहां फैंस इस शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। वहीं अब इससे जुड़ी छोटी-छोटी डिटेल्स भी सामने आने लगी हैं। शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक कपल शादी के बाद 4 मार्च को लक्जरी होटल ताज कृष्णा में रिसेप्शन देगा जहां बाकी गेस्ट को इनवाइट किया जाएगा।

Rashmika (14)

यह भी पढ़ें- Netflix ने Vijay Deverakonda और Rashmika के मैरिज वीडियो के लिए ऑफर किए 60 करोड़? कपल ने ठुकराई डील

शादी के बाद लेंगे एक महीने का ब्रेक

वेडिंग बहुत ही प्राइवेट होगी। 24 फरवरी से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेंगे। शादी की गोपनियता बनाए रखने के लिए सितारों की शादी में मेहमानों का फोन का प्रयोग न करने का नियम कोई नया नहीं है। अब बहुचर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में भी No Phone Policy अपनाई जाएगी। इसका मकसद समारोह को पूरी तरह निजी और खास बनाए रखना है। साथ ही, शादी की रस्मों के बाद कपल एक महीने का ब्रेक ले सकता है।

Rashmika (12)

शादी के लिए क्या हैं नियम?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका-विजय ने लिमिटेड लोगों को ही शादी में बुलाया है। उनकी गेस्ट लिस्ट बहुत छोटी है। यहां तक कि शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन किया है। इसके अलावा खबर ये भी है कि किसी सेलेब गेस्ट को नहीं बुलाया गया है। रश्मिका-विजय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ना लेने की बात कही और सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है।

रश्मिका और विजय ने फिल्म गीता गोविंदम और डियर कोमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसी मूवी से उनकी केमिस्ट्री शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन