विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix ने Vijay Deverakonda और Rashmika के मैरिज वीडियो के लिए ऑफर किए 60 करोड़? कपल ने ठुकराई डील

Published: Fri, 13 Feb 2026 07:33 PM (IST)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की अफवाहें तेज हैं। खबर है कि कपल फरवरी के अंत में उदयपुर ...और पढ़ें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अफवाह है। पहले कहा जा रहा था कि कपल 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं हालांकि बाद में खबर झूठी निकली।

उदयपुर में होगी कपल की शादी?

एक तरफ जहां कपल ने अपनी शादी की कोई पुष्टि या खंडन करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि दोनों फरवरी के आखिरी सप्ताह में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

Rashmika (12)

यह भी पढ़ें- उदयपुर के लैविश सिटी पैलेस में सात फेरे लेंगे Rashmika और Vijay Deverakonda, एक शादी के लिए आता है इतना खर्च?

नेटफ्लिक्स ने ऑफर की थी बड़ी डील

अब शादी की तैयारियों पर एक और अपडेट सामने आया है। तेलुगु मीडिया पोर्टल वेदी..वेदीगा की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने इस जोड़े को एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपये का भारी भरकम ऑफर दिया था, जिससे फैंस को एक आलीशान जगह पर उनकी भव्य शादी देखने का मौका मिलता। हालांकि, खबरों के मुताबिक कपल ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

Rashmika (14)

पैप्स के सवाल पर शरमा गईं रश्मिका

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कपल विशेष तौर मशहूर हस्तियों की शादियों के फुटेज से जुड़े पिछले कानूनी विवादों के बाद अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। शादी की खबरों के बीच, हाल ही में रश्मिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी से बातचीत के दौरान एक कैमरामैन ने रश्मिका से पूछा, "हमें इनवाइट नहीं कर रहे हैं आप?" वह शरमा गईं और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें पैपराजी के इशारे का कोई अंदाजा ही न हो। रश्मिका ने हंसते हुए जवाब दिया, "किस बात के लिए?"

बता दें कि अभिनेत्री नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2020 को चेन्नई में शादी की। दोनों ने अपनी शादी की फिल्म के अधिकार नेटफ्लिक्स को 25 करोड़ रुपये में बेच दिए।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 की रिलीज से पहले Shahid Kapoor और Rashmika के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग