विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: उरी ने राज़ी को पीछे छोड़ा, इतनी हुई कमाई, अब नज़र 'स्त्री' पर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 24 Jan 2019 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 03:55 PM (IST)

विक्की कौशल ने अपनी ही फिल्म जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में थीं, यानि राज़ी के 123 करोड़ 84 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है l

Box Office: उरी ने राज़ी को पीछे छोड़ा, इतनी हुई कमाई, अब नज़र 'स्त्री' पर
Box Office: उरी ने राज़ी को पीछे छोड़ा, इतनी हुई कमाई, अब नज़र 'स्त्री' पर

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफिस पर अब नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं l इस फिल्म ने 13वें दिन फिल्म राज़ी के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है l 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी ने अपनी रिलीज़ के 12 वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 128 करोड़ 59 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी। इस कलेक्शन के साथ विक्की कौशल ने अपनी ही फिल्म जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में थीं, यानि राज़ी के 123 करोड़ 84 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है l फिल्म की नज़र अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री के 129 करोड़ 90 लाख रूपये पर है, जिसका गुरूवार की कमाई के साथ टूटना तय है l इसके बाद आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो के 137 करोड़ 60 लाख  रूपये के कलेक्शन की बारी होगी l 

उरी सर्जिकल स्ट्राइक इस साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। उरी को पहले हफ़्ते में 70 करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जबकि दूसरे वीकेंड में 37 करोड़ 96 लाख रूपये का l फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है ।

यह भी पढ़ें: Luka Chuppi Trailer: ये है कृति सनोन और कार्तिक आर्यन की ‘Live In’ वाली शादी