विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Luka Chuppi Trailer: ये है कृति सनोन और कार्तिक आर्यन की ‘Live In’ वाली शादी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 24 Jan 2019 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 12:38 PM (IST)

फिल्म में कृति का रोल मथुरा की लड़की का है जो पढ़ने के लिए दिल्ली जाती है और वापस आने के बाद उसके लिए एक नई कहानी शुरू होती है। कार्तिक को ग्वालियर के लड़के के रूप में दिखाया जाएगा l

Luka Chuppi Trailer: ये है कृति सनोन और कार्तिक आर्यन की ‘Live In’ वाली शादी
Luka Chuppi Trailer: ये है कृति सनोन और कार्तिक आर्यन की ‘Live In’ वाली शादी

मुंबई। कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। सारा अली खान के साथ डेटिंग की ख़बरों को लेकर फिल्मी परदे पर अब उनका रोमांस भी दिखने वाला है कृति सनोन के साथ, फिल्म लुका छुपी मेंl फिल्म का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया हैl

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी लुका छुपी टियर बी सिटी में रहने वाले एक लड़के और लड़के की कहानी है, जो शादी करने की बजाय लिव इन में रहते हैं लेकिन दुनिया को अपने पति-पत्नी होने का अहसास दिलाते हैं l फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं l फिल्म का ट्रेलर यहां देखा जा सकता है-

फिल्म लुका छुपी 1 मार्च को रिलीज़ होगी l फिल्म में कार्तिक और कृति की लव स्टोरी होगी l हाल ही में कार्तिक ने बताया था कि लुका छुपी की यात्रा बहुत ही मजेदार यात्रा रही हैl यह फिल्म कब पूरी हुई पता भी नहीं चला l निर्देशक लक्ष्मण उतेकर जी आपके शांत स्वभाव के लिए धन्यवाद l मुझे मेरी टीम के साथ बहुत सारी बातें सीखने मिली l लुका छुपी मेरे लिए एक विशेष फिल्म हैl मेरे होम टाउन ग्वालियर और मथुरा के लोगों को ढेर सारा प्यार l मैं यह पागलपन मिस करूंगा l

फिल्म के निर्माता दिनेश विजन के मुताबिक इस फिल्म का नाम पहले हमने मथुरा लाइव सोचा था लेकिन अब लुका छुपी के नाम से लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आएगी क्योंकि नई जनरेशन में दोनों काफ़ी लोकप्रिय हैं। फिल्म में कृति का रोल मथुरा की लड़की का है जो पढ़ने के लिए दिल्ली जाती है और वापस आने के बाद उसके लिए एक नई कहानी शुरू होती है। कार्तिक को ग्वालियर के लड़के के रूप में दिखाया जाएगा और उसके लिए उन्होंने वहां के टोन पर काम किया है।

वैसे कार्तिक को लेकर आजकल नई चर्चा इसलिए भी है क्योंकि सैफ अली खान की बेटी सारा उनके बारे में खुलेआम बात कर रही हैं। सारा ने कॉफ़ी विद करण शो में कार्तिक को क्यूट कहा और एक रेडियो शो में बताया कि वो कार्तिक को अपना एड्रेस भेजना चाहती हैं क्योंकि वो उन्हें बेहद पसंद करती हैं। बाद में कार्तिक ने भी कहा कि वो सारा के साथ कॉफी पीना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: करणी सेना को फिर से कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा सॉरी हरगिज नहीं बोलूंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।