Move to Jagran APP

सदाबहार गायक Vani Jairam अपने घर पर पाई गई मृत, हाल ही में पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

Vani Jairam Dead सिंगर वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ऑफिशियल ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl वह कई फिल्मों में गाने गा चुकी है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Sat, 04 Feb 2023 03:24 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 03:24 PM (IST)
सदाबहार गायक Vani Jairam अपने घर पर पाई गई मृत, हाल ही में पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित
Vani Jairam Dead: वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Vani Jairam Dead: तमिलनाडु से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आई है। सिंगर वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ऑफिशियल ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'तमिलनाडु की सदाबहार गायक वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।'

loksabha election banner

वाणी जयराम ने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है

दिवंगत गायिका वाणी जयराम की उम्र 78 वर्ष थी। उन्होंने चेन्नई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को सदमा लगा है और उनमें शोक की लहर फैल गई है। उन्होंने अपने जीवन में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह अपने नुंगंबकम् स्थित आवास पर मृत पाई गई हैं। उनकी मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके पति जयराम ने 2018 में अंतिम सांस ली थी।

यह भी पढ़ें: 'कोई शहरी बाबू' पर मुमताज ने 50 साल बाद Indian Idol 13 के मंच पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

वाणी जयराम का जीवन काफी सफल रहा है

वाणी जयराम का जीवन काफी सफल रहा है। वह क्लासिकल ट्रेंड म्यूजिशियन परिवार से हैं। उन्होंने 1971 में प्लेबैक सिंगिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। इसके बाद वह लगातार पांच दशकों तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रही। उन्होंने 19 भाषाओं में गाने गाए है। इनमें से कई गानों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, उनके कई गानों को राज्य सरकार ने भी पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें: Siddharth Malhotra और कियारा आडवाणी की शादी की खबरों के बीच कंगना रनोट ने की जोड़े की सराहना, कहा- जेनुइन लव...

वाणी जयराम को बड़ा ब्रेक 1971 में आई फिल्म गुड्डी से मिला था

वाणी जयराम को बड़ा ब्रेक 1971 में आई फिल्म गुड्डी से मिला था। उन्होंने कई संगीतकारों के साथ काम किया है। इसमें एमएस विश्वनाथन, केवी महादेवन, चक्रवर्ती, इलायराजा और सत्यम शामिल है। वाणी जयराम के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है। वहीं, उनके निधन से तमिलनाडु की फिल्म इंडस्ट्री में भी दुख की लहर छा गई है। कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.