विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां हैं Veerana की 'परम सुंदरी'? तंग आकर छोड़ा था बॉलीवुड; अब ऐसे करती हैं गुजारा!

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:21 PM (GMT+05:30)

वीराना फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वालीं सिनेमा की परमसुंदरी एक्ट्रेस आज के दौर में कहां हैं, आइए जानते हैं-

वीराना फिल्म एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)

वीराना फिल्म एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)

HighLights

  1. वीराना फिल्म में नजर आई थीं अदाकारा

  2. हॉरर थ्रिलर से जीता था सबका दिल

  3. इस वजह से छोड़ दी थी एक्टिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीराना फिल्म की भूतनी जैस्मिन (Veerana Actress) को भला कौन भूल सकता है। साल 1988 में रामसे ब्रदर्स की वीराना से उस अभिनेत्री ने अपनी हॉटनेस के दम पर 80 के दशक में तहलका मचा दिया था और फैंस की फेवरिट बन गईं।

आज सिनेमा की वह परम सुंदरी कहां हैं और क्या करती हैं, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 38 साल बाद वीराना की अभिनेत्री का हुलिया कितना बदल गया है और वह कहां रहती हैं। 

अब कहां हैं वीराना की जैस्मिन?

फिल्म वीराना के जरिए अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर हर किसी का ध्यान खींचने वाली उस अदाकारा का नाम जैस्मिन धुन्ना है। जी हां जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) ही वह एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म वीराना में खतरनाक चुड़ैल बनी थीं। इस मूवी के दम पर जैस्मिन का रातोंरात शोहरत मिलने लगी और लोग उन्हें मंदाकिनी का प्रतिद्वंदी मानने लगे थे। 

यह भी पढ़ें- Veerana की 'जैस्मिन' का 37 साल बाद बदल गया है इतना लुक, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस का वीडियो वायरल?

Veerana Actress Jasmin

बात की जाए जैस्मिन धुन्ना के मौजूदा हालतों के बारे में तो वीराना के को-स्टार एक्टर हेमंत बिर्जे ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी और बताया था कि जैस्मिन फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और वहां एक बिजनेस वुमेन के तौर पर एक्टिव हैं। हालांकि, वह कई बार मुंबई भी आती रहती हैं।

बदल गया जैस्मिन धुन्ना का लुक

इस बात में कोई दोहराए नहीं था, क्योंकि जैस्मिन धुन्ना इतना ज्यादा सुंदर थीं, कोई भी पलभर अगर उन्हें देख ले तो उनकी ब्यूटी का दीवाना हो जाए। लेकिन कहते हैं ना समय बहुत तेजी से बदलता है और फिलहाल जैस्मिन धुन्ना के मामले में भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।

veeranaactress 

बीते साले नवंबर के महीने में जैस्मिन धुन्ना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था कि उस दौरान उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिन्हें देखकर ये साफ अंदाजा लगाया गया था कि 38 साल बाद वीराना की जैस्मिन का लुक पूरी तरह से चेंज हो गया है। हालांकि, बाद में ये भी खबर आई कि जैस्मिन का वीडियो एआई से बनाया गया था।

क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?

बताया जाता है कि जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती को देखकर अंडरवर्ल्ड दाउद इब्राहिम भी उनके पीछे पड़ गया था। इसकी वजह से जैस्मिन काफी तंग आने लगी थीं और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया। फिर साल 2017 में जैस्मिन की मां का निधन भी हो गया और इसके बाद वह हमेशा-हमेशा के लिए विदेश में शिफ्ट हो गईं। 

यह भी पढ़ें- Veerana की खूबसूरत भूतनी 'जैस्मिन' कहां गई? अंडरवर्ल्ड भी था जिसका दीवाना, अब ऐसे करती हैं गुजारा