Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vedaa Teaser OUT: सिस्टम के खिलाफ लड़तीं शरवरी वाघ का हथियार बने जॉन अब्राहम, 'वेदा' का धमाकेदार टीजर आउट

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 10:01 AM (IST)

    आगामी फिल्म वेदा का टीजर (Vedaa Teaser) रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म का पोस्टर काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म का धमाकेदार टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता का किरदार धांसू है। शरवरी ने भी अपनी अदाकारी दिखाई है। देखिए फिल्म का टीजर।

    Hero Image
    वेदा का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vedaa Teaser OUT: 'बाटला हाउस', 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्में बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) चार साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। वह जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ फिल्म 'वेदा' (Vedaa) लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले महीने 'वेदा' की अनाउंसमेंट हुई थी और एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच खूब उत्साह दिखा। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर में पहली झलक तो दर्शकों के दिलों पर छा गई, अब बारी टीजर की है।

    सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगी वेदा

    19 मार्च को आगामी फिल्म 'वेदा' का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत वेदा (शरवरी वाघ) से होती है, जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है। अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। तमाम परिस्थितियों में भी वह चट्टान की तरह खड़ी रहती है।

    जॉन अब्राहम बनेंगे शरवरी के रक्षक

    एक धमाके के बाद टीजर में जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। वह कहते हैं, "मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है।" जब दुश्मन पूछते हैं कि वह कौन हैं। तब जॉन खुद को बाप बताते हैं। टीजर में फुल ऑन-एक्शन दिखाई दे रहा है। जॉन और शरवरी मिलकर दुश्मनों का खात्मा करने के लिए एक साथ आगे बढ़ते हैं। एक सीन में तमन्ना भाटिया भी नजर आईं। 

    यह भी पढ़ें- Dange Trailer: कॉलेज की गुटबाजी भिड़ंत Harshvardhan Rane की 'दंगे', John abraham ने लॉन्च किया ट्रेलर

    कब रिलीज होगी 'वेदा'?

    जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा' का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। अभिनय के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने फिल्म का निर्माण भी किया है। 'बंटी और बबली 2' के बाद एक बार फिर शरवरी वाघ की अदाकारी फिल्म में दिखाई देगी। मूवी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में 'स्त्री' के अभिषेक बनर्जी भी विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- फिल्मों में धूम मचाने से पहले Pankaj Udhas की इस गजल में नजर आए थे John Abraham, मानते थे अपना मेंटॉर