विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varun Dhawan Photos: वरुण धवन ने शेयर की टोन्ड बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस फोटो, फैंस से पूछा ये सवाल

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Mon, 11 Sep 2023 05:52 PM (IST)

Varun Dhawan Latest Photos वरुण धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते ...और पढ़ें

Varun Dhawan Latest Photos (Photo Credit: Instagram)
Varun Dhawan Latest Photos (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. वरुण धवन ने शेयर की शर्टलेस फोटो
  2. बीच पर छुट्टियां मनाते आए नजर
  3. फोटो में लिखा मजेदार कैप्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan Photos: बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में वरुण धवन ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि वरुण धवन अपनी फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर घायल हो गए हैं और उनके पैर में चोट लग गई है। इसकी तस्वीर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी और साथ ही यह भी बताया था कि वो इसके लिए आइस थरेपी ले रहे हैं। वरुण ने अब जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देख कर लग रहा है कि एक्टर अब ठीक हैं।

यह भी पढे़ं: Varun Dhawan Trolled: वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर के साथ की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मचा दिया 'बवाल'

इंस्टाग्राम पर शेयर की 'बीच' की फोटो

एक तरफ जहां अभिनेता की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, उनके सुपर फिट शरीर ने भी कई लोगों को उनकी तरफ प्रेरित किया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियां मनाते हुए बीच यानी समुन्द्र किनारे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर शॉर्ट्स पहने हुए अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'कैप्शन दे दो, जो इसे सबसे अच्छा बनाता है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

वरुण धवन की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। फैंस लगातार एक्टर की इन तस्वीरों पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'मतलब कैसे आप इतने हॉट हो सकते हो'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'अब तो सांस छोड़ दो भाई, फोटोग्राफी हो गई। फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी वरुण की इन तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी से कमेंट किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर

वरुण धवन जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म 'वीडी 18' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्टर के साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी भी नजर आएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल 31 मई को रिलीज हो सकती है। 'वीडी 18' फिल्म के निर्देशक एटली हैं, ऐसे में यह पहली बार होगा जब एटली और वरुण साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: Varun Dhawan Injured: फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर घायल हुए वरुण धवन, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट