विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varun Dhawan ने गिगी हदीद को बिना अनुमति के अचानक 'किस' करने पर दी सफाई, कहा- पहले से कर रखा था प्लान

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 02 Apr 2023 01:41 PM (IST)

Varun Dhawan Gigi Hadid Kiss Row वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा ...और पढ़ें

Varun Dhawan Gigi Hadid Kiss Row, Varun Dhawan, Gigi Hadid Kiss Row
Varun Dhawan Gigi Hadid Kiss Row, Varun Dhawan, Gigi Hadid Kiss Row

नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan Gigi Hadid Kiss Row: फिल्म अभिनेता वरुण धवन हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग गाला में गिगी हदीद के साथ परफॉर्म करते नजर आए। इस अवसर पर परफॉरमेंस खत्म होते समय उन्होंने गिगी हदीद को उठा लिया और उनकी गाल पर किस कर लिया।

वरुण धवन ने गिगी हदीद को बिना अनुमति के किस किया था

वरुण धवन को इसे लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन पर कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना गिगी हदीद के अनुमति के उन्हें किस किया है। अब इस पर वरुण धवन ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।

 

'अगर आप महिला हैं तो आप कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं'

अदिति नाम की एक यूजर ने लिखा है, 'अगर आप महिला हैं तो आप कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। भले ही आप गिगी हदीद ही क्यों न हो? आपको एक अच्छी पार्टी में आयोजित किया गया था, जहां वरुण धवन जैसे लोग आपको अचानक उठा लेते हैं और बिना आपकी अनुमति के किस कर लेते हैं और यह सब मजाक के नाम पर होता है।'

वरुण धवन कहते है, 'यह पहले से उनके लिए प्लान किया गया था'

इस पर वरुण धवन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'आज सुबह मैं सोकर उठा और मैंने देखा कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। इसलिए मैं अब यह गुब्बारा फोड़ना चाहता हूं और आप लोगों को बताना चाहता हूं कि यह पहले से उनके लिए प्लान किया गया था तो मेरे खिलाफ बोलना बंद कर दीजिए। सुप्रभात।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।

वरुण धवन ने शाह रुख खान और रणवीर सिंह के साथ भी डांस किया

वरुण धवन के अलावा शाह रुख खान और रणवीर सिंह ने भी एक साथ डांस किया। तीनों ने हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, गिगी हदीद, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर जैसे कई लोगों ने भाग लिया था। वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।