खत्म हुआ Bhediya 2 का इंतजार! वरुण धवन की हॉरर-कॉमेडी के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने दी गुड न्यूज
अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया 2 को लेकर मेकर्स की तरफ लेटेस्ट अपडेट साझा किया गया है।
-1795673638861_m.webp)
वरुण धवन की अगली फिल्म भेड़िया 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
भेड़िया 2 की रिलीज का सबको इंतजार
मेकर्स ने वरुण धवन की मूवी पर दिया अपडेट
3 साल पहले हुआ था भेड़िया 2 का एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें भेड़िया का नाम जरूर शामिल होता है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म भेड़िया के सीक्वल का एलान तीन साल पहले हुआ था, लेकिन अभी तक भेड़िया 2 की रिलीज का कोई अता-पता नहीं है।
लेकिन फिलहाल मेकर्स की तरफ से भेड़िया 2 (Bhediya 2) को लेकर कुछ ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसके बारे में जानकार फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
भेड़िया 2 पर मेकर्स का अपडेट
25 नवंबर 2022 को निर्देशक अमर कौशिक और निर्मात दिनेश विजान के नेतृत्व में फिल्म भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। बुधवार को भेड़िया की रिलीज को 4 साल का सफर पूरा हुआ है। इस खास मौके पर डायरेक्टर अमर कौशिक के भेड़िया 2 को लेकर एक स्पेशल वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इस वीडियो में एक भेड़िया घर में कैद दिख रहा है और थोड़े देर बाद वह अपने विकराल रूप में आ जाता है। अमर कौशिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं हैं कि उनके लेखन में कितना समय लग रहा है, क्या करे। लेकिन हम जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल।

इस तरह से अमर कौशिक ने ये साफ किया है कि फिलहाल वरुण धवन स्टारर भेड़िया 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद ही इस हॉरर कॉमेडी के सीक्वल की रिलीज का आधिकारिक एलान किया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2023 में जियो हॉटस्टार के एक इवेंट के दौरान भेड़िया 2 की अनाउंसमेंट हुई थी।
इन मूवीज में दिखी भेड़िया की झलक
वरुण धवन के भेड़िया किरदार की झलक मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की कई मूवीज में नजर आ चुकी है, जिनमें मुंज्या, स्त्री 2 और थामा के नाम शामिल हैं। इन मूवीज की वजह से भी भेड़िया 2 को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।