Video: सुई धागा के लिए वरुण साइकिल से पहुंचे सैलून, नया लुक देखा क्या
फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज़ होगी जिसमें वरुण के साथ अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में हैं।
मुंबई। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर नई खबर यह आ रही है कि, इस फिल्म के लिए वरुण ने नया लुक अपनाया है। इस लुक के लिए वे हेयर सैलून गए थे जहां पर उन्होंने दाढ़ी बनवाई।
जी हां, फिल्म सुई धागा के लिए वरुण का नया लुक सामने आ गया है। दरअसल, वरुण ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे पहले सड़कों पर साइकिल चलाते नज़र आते हैं। फिर वे पहुंचते हैं एक हेयर सैलून शॉप में। यहां पर वे दाढ़ी बनाने का कहते हैं। आपको बता दें कि, वरुण मुंबई में फिल्म सुई धागा के शूट के आखिरी चरण को पूरा कर रहे हैं और फिल्म के मौजी लुक अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक वरुण मुंबई के पश्चिमी उपनगर के 'भारत सैलून' नामक स्थानीय दुकान तक गए जहां पर उन्होंने दाढ़ी बनवाई। सेलून में मौजूद शख्स ने वरुण की शानदार दाढ़ी बनाई। वरुण ने दाढ़ी जरूर बनवाई लेकिन मूंछे पहले जैसे रहने दी। फिल्म सुई धागा की बात करें तो इसमें वरुण अनुष्का शर्मा के पति के रोल में दिखेंगे।
Mauji ki mooch 👨🏻 bhi hai made in India 😎 #SuiDhaagaMadeInIndia @yrf @SuiDhaagaFi pic.twitter.com/e0lLo5qEFH — Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 18, 2018
यह भी पढ़ें: Box Office पर सलमान का फर्राटा, रेस 3 की 100 करोड़ से इतनी अधिक कमाई
कुछ दिन पहले सेट से उनका लुक वायरल हो गया था जिसमें वरुण एक दर्जी की वेशभूषा में गले में इंचटेप लटकाए नजर आ रहे थे। वहीं अनुष्का शर्मा साडी़ पहन कर सिर पर पल्लू रखे दिखीं थी। सुई धागा के जरिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक निर्देशक व निर्माता शरत कटारिया व दमा लगा के हइशा फेम मनीष शर्मा फिर एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। जो कि आत्मनिर्भरता के माध्यम से सम्मान और प्रेम भरे जीवन की कहानी है और मेक इन इंडिया की विचारधारा से प्रेरित है।
कई बार घायल हुए वरुण
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले फिल्म कलंक के लिए वरुण फाइट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के दौरान ही उनके बाजुओं में चोट लग गयी थी। वरुण जिस सीन की शूटिंग कर रहे थे, उसमें उन्हें दरवाजे को उठा कर फेंकना था। लेकिन इस सीन को करते हुए वरुण ने अपनी बाजुओं को घायल कर लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। इस फिल्म से आलिया और वरुण धवन चौथी बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने 2012 में आयी फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म कलंक का निर्देशन अभिषेक बर्मन कर रहे हैं। कलंक को अगले साल अप्रैल में रिलीज़ करने की योजना है। करण जौहर ने 15 साल पहले अपने पिता के साथ मिल कर इस फिल्म को बनाने का मन बनाया था लेकिन बात नहीं बनी। वरुण इससे पहले हाल ही में अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग करते हुए घायल हो गये थे। वरुण की फिल्म अक्टूबर इस साल की चर्चित फिल्म रही है। जल्द ही उनकी फिल्म सुई धागा रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म 2.0 का बजट 100 करोड़ बढ़ा, लागत जानकर हैरान होंगे