बेफिक्रे को लेकर वाणी कपूर का शॉकिंग कन्फेशन!
फ़िल्म के रिलीज़ होने के लगभग एक महीने बाद लीड हिरोइन वाणी कपूर ने किया है एक शॉकिंग कन्फेशन, फिल्म में उन्हें लेना एक रिस्क था और...
मुंबई। पिछले साल 9 दिसम्बर को आई यश राज फ़िल्म्स की फ़िल्म बेफिक्रे को यूथ ने बहुत पसंद किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। इसकी वजह क्रिटिक्स के मिक्स रिव्युज़ भी माने जा सकते है।
वाणी कपूर और रणवीर सिंह स्टारर यह फ़िल्म कैज्यूअल रिलेशनशिप की कहानी थी। जिसे शायद इंडिया में ज्यादा एक्सेप्टेंस नहीं मिली। लेकिन, अब फ़िल्म के रिलीज़ होने के लगभग एक महीने बाद लीड हिरोइन वाणी कपूर ने किया है एक शॉकिंग कन्फेशन!
इसे भी पढ़ें- ऋषि कपूर ने किया खुलासा, इस दोस्त ने मारा ताना, इसलिए बने 'रऊफ़ लाला'
वाणी कपूर का कहना है कि उन्हें इस फ़िल्म में लेना एक रिस्क था। क्यूंकि फ़िल्म से जुड़े सभी लोग इंडस्ट्री के मंझे हुए और एक्सपीरियंस लोगों में से एक थे अगर कोई नया था तो वो सिर्फ़ वाणी थी। वाणी का यह भी कहना है कि कहीं ना कहीं उनका यह मानना है कि अगर इस फ़िल्म के साथ कुछ भी ग़लत हुआ है तो इसकी वजह वो ख़ुद है।
इसे भी पढ़ें- Rangoon Song: शाहिद कंगना ने किये इतने सारे किस और फिर...
वाणी ने पॉजिटिव सोचते हुए यह भी कहा कि इस तरह की फ़िल्म को भारत में एक्सेप्टेंस मिलने में अभी और समय है मगर कुछ सालों बाद इस फ़िल्म को इसका श्रेय ज़रुर मिलेगा।