विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उर्वशी रौतेला को इश्क़जादे में मिला था ये किरदार, फिर क्यों नहीं किया काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 16 Feb 2018 05:36 PM (IST)

उर्वशी ने कहा कि उन्हें अच्छे ऑफ़र मिल रहे हैं लेकिन वह सोच समझ कर ही फिल्में करना पसंद करेंगी।

उर्वशी रौतेला को इश्क़जादे में मिला था ये किरदार, फिर क्यों नहीं किया काम
उर्वशी रौतेला को इश्क़जादे में मिला था ये किरदार, फिर क्यों नहीं किया काम

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म हेट स्टोरी 4 को लेकर चर्चा में हैं। उर्वशी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि उनकी हमेशा से अलग तरह के किरदार निभाने की चाहत रही है।

इसी दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बात यह शेयर की है कि उन्हें यशराज फिल्म्स की एक फिल्म ऑफ़र हुई थी। उसका नाम फिल्म इश्क़जादे था। उर्वशी को इस फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाने का मौका मिलने वाला था। याद हो कि इश्क़जादे, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में गौहर खान का एक खास किरदार था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह रोल पहले उर्वशी को ही ऑफ़र हुआ था। यह बात खुद उर्वशी ने स्वीकारी है। उर्वशी का कहना है कि उनकी चाहत थी कि वह उस किरदार को निभाएं भी लेकिन उस वक़्त सौन्दर्य प्रतियोगिता की तैयारी में में व्यस्त थीं। उन्हें इसकी वजह से कई बार बाहर भी जाना होता था तो उन्हें यह पता था कि वह फिल्म को उतना वक़्त नहीं दे पाएंगी। इसलिए उन्होंने इसे नहीं करने का निर्णय लिया। बाद में उनका यह किरदार गौहर को ऑफ़र हुआ और इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया भी। हालांकि उर्वशी बोलती हैं कि उस वक़्त ब्यूटी पेंजेंट भी जरूरी था और वही मेरी प्राथमिकता भी थी लेकिन अब मैं इस तरह के हर किरदार को निभाने के लिए तैयार हूं और काम करने जा रही हूं। उर्वशी ने कहा कि उन्हें अच्छे ऑफ़र मिल रहे हैं लेकिन वह सोच समझ कर ही फिल्में करना पसंद करेंगी।

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला के नए गाने का ये Video तो देखिये, आशिक़ बन जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।