विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाग्यश्री की जगह Maine Pyaar Kiya में Salman Khan के अपोजिट कास्ट होने वाली थीं उपासना सिंह, इस वजह से हुईं रिजेक्ट

Published: Fri, 19 Jun 2026 07:07 PM (IST)

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री की जगह उपासना सिंह को कास्ट किया जाना था। लेकिन सूरज बड़जात्या के पिता ने उन्हें इस कारण रिजेक्ट कर दिया गया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और भाग्यश्री (Bhagyashree) अभिनीत फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) साल 1989 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या ने इसे डायरेक्ट किया था और ये जबरदस्त हिट साबित हुई थी। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि भाग्यश्री की भूमिका निभाने के लिए पहले अभिनेत्री उपासना सिंह को ये रोल ऑफर हुआ था। हालांकि बाद में उन्हें हटा दिया गया।

मुंबई आकर दिया था ऑडिशन

इसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण के लिए सूरज बड़जात्या के पिता राज कुमार बड़जात्या से भी संपर्क किया। उपासना सिंह ने 'गलाटा इंडिया' के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए 'मैंने प्यार किया' के अपने ऑडिशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "उस समय मैं चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थी और मेरी आंटी चेंबूर में रहती थीं। मैं हमेशा कहती थी कि मुझे हीरोइन बनना है। इसलिए, जब भी मैं मुंबई आती थी, तो इन सभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से मिलती थी।"

Salman (88)

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टूट गए थे Salman Khan, 'सिकंदर' के सेट पर हो गया था बुरा हाल; को-स्टार का खुलासा

बचपन से थिएटर कर रही थीं उपासना

उन्होंने आगे कहा, "तो एक बार जब मैं मुंबई आई तो मैं गुप्ता जी (जो सूरज बड़जात्या का काम संभालते हैं) से मिली। उन्होंने मुझे बताया कि राजश्री 'मैंने प्यार किया' नाम की एक फिल्म बना रही है और वह मुझे सूरज बड़जात्या से मिलवाएंगे। मैंने उन्हें बताया कि मैं बचपन से ही थिएटर कर रही हूं और मुझे एक्टिंग में दिलचस्पी है। सूरज बड़जात्या ने कोई प्रॉपर ऑडिशन नहीं लिया, बस मुझसे तीन-चार डायलॉग बोलने को कहा। मैं उन्हें पसंद आई और उन्होंने गुप्ता जी से कहा कि उनकी तरफ से मेरा सिलेक्शन हो गया है।"

सूरज बड़जात्य के पिता ने किया रिजेक्ट

सूरज चाहते थे कि उपासना उनके पिता से भी मिलें। इसके बाद गुप्ता जी ने उपासना को फोन करके बताया कि उनका सिलेक्शन हो गया है। उपासना ने उनके पिता से भी मुलाकात कर ली थी और चंडीगढ़ वापस चली आईं। एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'लेकिन मुझे कभी कोई फोन नहीं आया। फिर फिल्म बनी। मैंने काफी समय तक फिल्म नहीं देखी क्योंकि मुझे बुरा लग रहा था कि हीरोइन मैं थी और फिल्म मेरे बिना बन गई। मैंने किसी को नहीं बताया कि मुझे चुना गया था क्योंकि यह मुझे बहुत बुरा लगा।"

Salman (89)

सलमान खान को मालूम थी ये बात

उपासना ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बरजात्या के साथ 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की शूटिंग की थी जब खुद सूरज बड़जात्या के पिता ने ये बात सबके सामने बोली। राज कुमार बड़जात्या ने कहा कि फिल्म में पहले भाग्यश्री की जगह उन्हें कास्ट किया जाना था लेकिन बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इतना सुनकर उपासना भड़क गईं और बोलीं कि फिर उन्होंने उन्हें कास्ट क्यों नहीं किया? इस पर राजकुमार ने उपासना को बताया कि वो सलमान खान से ज्यादा लंबी थीं इस वजह से उन्हें रिजेक्ट किया गया था। उपासना ने बताया कि सलमान को ये बात मालूम थी।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित, 'मैंने प्यार किया' ने सलमान खान की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में आलोक नाथ, मोहनीश बहल, रीमा लागू, राजीव वर्मा, अजीत वचानी और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें- तो सुपरस्टार नहीं बनते Salman Khan? 37 साल पुरानी इस ब्लॉकबस्टर से म्यूजिक कंपोजर को किया था रिप्लेस