विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तो सुपरस्टार नहीं बनते Salman Khan? 37 साल पुरानी इस ब्लॉकबस्टर से म्यूजिक कंपोजर को किया था रिप्लेस

Published: Mon, 20 Apr 2026 04:16 PM (IST)

1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए Salman Khan पहली पसंद नहीं थे।

सलमान खान नहीं थे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली पसंद

सलमान खान नहीं थे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली पसंद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1989 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान खान को एक सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद उनके करियर की गाड़ी दौड़ गई, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म से म्यूजिक कंपोजर को रिप्लेस किया था।

जी हां, बाद में जिस एक्टर को सलमान खान ने रिप्लेस किया वो आगे जाकर एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर बने। आइए जानते हैं आखिर किसे सलमान खान ने रिप्लेस किया? कौन है वो म्यूजिक कंपोजर जो थे 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) के लिए पहली पसंद?

यह भी पढ़ें- Box Office पर डिजास्टर रही इस फिल्म ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड, 24 साल पहले Aamir Khan ने कर दी थी रिजेक्ट

सलमान ने किया था म्यूजिक कंपोजर को रिप्लेस

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक (Amaal Malik ने अपने परिवार की आर्थिक मुश्किलों और अपने पिता-म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक (Daboo Malik) के करियर में आई रुकावटों के बारे में भी खुलकर बात की है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए Bigg Boss 19 में अपने समय के दौरान भी, अमाल ने मलिक परिवार की स्वतंत्र रूप से सफल होने की इच्छा के बारे में बात करते हुए कभी भी अपनी बात कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

salman khan (19)

हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि उनके पिता डब्बू ने एक बार सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) (1989) के दो शेड्यूल शूट किए थे, लेकिन बिना किसी जानकारी के उनकी जगह सलमान को ले लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जब अमाल बहुत छोटे थे, तब उनके पिता उनके लिए रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते थे'।

सिंगर ने आगे बताया, 'मेरे पिता तब खो गए थे, जब वे करीब 34-35 साल के थे। मैंने उन्हें कुर्सी पर बैठे देखा है – हैरान, परेशान, यह सोचते हुए कि अब आगे क्या करें। उन्होंने एक्टिंग करने की कोशिश की – उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ के पहले दो शेड्यूल में हीरो के तौर पर शूटिंग की। पहली बार सूरज बड़जात्या के पिता ने उनसे शूटिंग शुरू करने और काम करने का तरीका सीखने को कहा था, क्योंकि कहानी अच्छी थी, इसलिए उन्हें काम के माहौल में ढल जाने की सलाह दी गई'।

salman khan (24)

बिना बताए निकाला फिल्म से

उन्होंने बताया कि डबू को इस बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई थी; उन्होंने इस पल को अपने करियर का एक बेहद उलझन भरा दौर बताया, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़कर म्यूजिक क्रिएट करने की और रुख कर लिया।

salman khan (23)

बाद में खान फैमिली ने किया सपोर्ट

विडंबना यह है कि संगीत जगत में अपने संघर्ष के दौर में, डब्बू मलिक को बाद में खान परिवार (सलमान और सोहेल खान) का सपोर्ट मिला। डबू मलिक ने तब से संगीत के क्षेत्र में एक सफल करियर बनाया है और वे गायक अरमान मलिक (Armaan Malik) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) के पिता हैं।

यह भी पढ़ें- मामा-चाचा को भी नहीं छोड़ा... जब Akshay Kumar संग शादी से पहले ट्विंकल ने खंगाल डाली थी पूरे खानदान की कुंडली