विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Box Office पर डिजास्टर रही इस फिल्म ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड, 24 साल पहले Aamir Khan ने कर दी थी रिजेक्ट

Published: Mon, 20 Apr 2026 03:08 PM (IST)

24 साल पहले आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप होने के बावजूद 2 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी ये एक्शन क्राइम

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी ये एक्शन क्राइम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों के हमेशा याद किया जाता है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की हो और ब्लॉकबस्टर रही हो। लेकिन कई फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही लेकिन उन्होंने बाद में दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।

एक ऐसी ही फिल्म के बारे में हम बात करने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी लेकिन इसके बावजूद इसने 2 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म और क्या इसके पीछे की दिलचस्प कहानी?

कौन सी है यह फिल्म?

जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है- 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (The Legend Of Bhagat Singh)। 2002 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। यह फिल्म भगत सिंह पर आधारित है, जो एक क्रांतिकारी थे और जिन्होंने 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' के अपने साथियों के साथ मिलकर भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया था।

bhagat singh

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की 'दंगल', दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई

इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि सुशांत सिंह, अखिलेंद्र मिश्रा और डी. संतोष ने अन्य प्रमुख किरदारों को निभाया है। राज बब्बर, फरीदा जलाल और अमृता राव ने सपोर्टिंग रोल निभाया। यह फिल्म भगत सिंह (Bhagat Singh) के बचपन से लेकर उस दिन तक की कहानी कहती है जिस दिन 24 मार्च 1931 को निर्धारित आधिकारिक सुनवाई से पहले ही उन्हें 23 साल की उम्र में फांसी दे दी गई थी।

bhagat singh (3)

बॉक्स ऑफिस पर रही डिजास्टर

यह बायोग्राफिकल ड्रामा 20 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 12.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जिससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

bhagat singh (5)

जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर (Disaster) साबित होने के बाजवूद फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते। बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी और बेस्ट एक्टर (अजय देवगन) के लिए।

bhagat singh (6)

आमिर खान ने कर दिया था रिजेक्ट

दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान (Aamir Khan) ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। दरअसल इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि वे इस रोल के लिए फिट महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'चूंकी भगत सिंह हमारे देश के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्ति थे, और उन्होंने बहुत कम उम्र में देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। इसीलिए अगर मैं उस रोल को करता तो शायद पब्लिक उतना रिलेट नहीं कर पाती'।

फिल्म के बारे में

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह 7 जून 2002 को रिलीज हुई थी। 156 मिनट की इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी भी उन्होंने ने ही लिखी थी। फिल्मि में भारतीय क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन की उन बड़ी घटनाओं को दिखाया गया जिसमें उन्होंने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की।

यह भी पढ़ें- Ashneer Grover की बायोपिक बचाएगी Aamir Khan का करियर! 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग पर्दे पर दिखाएंगे दम!