विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Udit Narayan फिर हुए कंट्रोवर्सी का शिकार, पहली पत्नी ने लगाया बिना अनुमति के गर्भाशय निकलवाने का गंभीर आरोप

Published: Wed, 11 Feb 2026 08:26 PM (IST)

प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल में उनके, ...और पढ़ें

उदित नारायण पर लगे गंभीर आरोप

उदित नारायण पर लगे गंभीर आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने प्लेबैक सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल स्थित महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उदित नारायण, उनके दो भाइयों और उनकी दूसरी पत्नी पर गंभीर आपराधिक आरोप लगाए हैं।

रंजना को बाद में मिली जानकारी

रंजना ने मंगलवार को अपने वकील करुणाकांत झा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ एक आपराधिक साजिश रची गई, जिसके तहत उनकी जानकारी के बिना उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बात का पता कई साल बाद इलाज के दौरान चला।

Udit

यह भी पढ़ें- 70 साल के सिंगर ने KISS से बॉलीवुड में मचाया था बवाल, 2025 में सबसे विवादित रहा ये किस्सा

सुपौल की रहने वाली हैं रंजना

अपनी शिकायत में रंजना ने खुद अपनी उम्र 61 साल बताई। वह सुपौल जिले के बलुआ बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली वार्ड नंबर 11 के निवासी चंद्रकांत झा की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी उदित नारायण से 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।

रंजना के अनुसार, उदित 1985 में संगीत में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए थे। इसी दौरान,कथित तौर पर मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से उन्हें पता चला कि उदित ने दीपा नारायण नाम की एक अन्य महिला से शादी कर ली है। हालांकि, उनका दावा है कि जब भी उन्होंने इस बारे में उनसे सवाल किया, उदित उन्हें गुमराह करते रहे।

WhatsApp Image 2026-02-11 at 8.26.09 PM (1)

रंजना ने क्या किया दावा?

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि 1996 में मेडिकल ट्रीटमेंट के बहाने से उदित अपने भाइयों संजय कुमार झा और ललित नारायण झा के साथ उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में ले गए। यहां उनकी सहमति और जानकारी के बिना उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। रंजना ने दावा किया कि उस समय दीपा नारायण भी अस्पताल में मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- 'उसने सब देख लिया...' Arijit Singh के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले उदित नारायण