27 सालों से रूठी गर्लफ्रेंड को मना रहा है Udit Narayan का गाना, 2026 में भी कल्ट क्लासिक निकला पुराना लव सॉन्ग
सिंगर उदित नारायण द्वारा 90 के दशक में रूठी हुई प्रेमिका को मानने के लिए एक शानदार लव सॉन्ग गाया गया था।

उदित नारायण का लव सान्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
उदित नारायण का 90s का कल्ट सॉन्ग
सबसे शानदार लव सॉन्ग्स में से एक
इस फिल्म का था ये बेहतरीन गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें उदित नारायण का नाम जरूर शामिल होता है। उदित ने अपने सिंगिंग करियर में हर किस्म के गीत गाए हैं, लेकिन लव सॉन्ग्स के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। फिर चाहें वह गीत रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए हो या फिर अपने प्यार का इजहार करने के लिए हो।
इस आधार पर आज हम आपको उदित नारायण एक ऐसे पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 29 सालों से रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने का काम कर रहा है।
उदित नारायण का कल्ट गाना
साल 1999 में सुपरस्टार सलमान खान और उर्मिला मातोड़कर स्टारर फिल्म जानम समझा करो को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म में कई सारे शानदार गाने मौजूद रहे, जिनमें एक गाना गायक उदित नारायण का भी शामिल रहा। जिसको बोले थे- चांदनी आया है तेरा दीवाना... (Chandni Aaya Hai Tera Deewana)।

यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek का 23 साल पुराना रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर रील बना रहे लोग
इस लव सॉन्ग को सलमान खान और उर्मिला पर फिल्माया गया था। आज भी उदित का ये गाना फैंस के दिलों सुकून पहुंचाता है और जब भी किसी शख्स की प्रेमिका नाराज होती है तो सलमान का ये गीत उसको मनाने और दिल जीतने का काम करता है।
-1781172741740.jpg)
कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म जानम समझा करो का ये रोमांटिक सॉन्ग 2026 में कारगर साबित हो रहा है। गौर किया जाए चांदनी आया है तेरा दीवाना... की मेकिंग की तरफ तो उदित नारायण की गायिकी के अलावा इस गीत का संगीत मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था।
इसके लिरिक्स को गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। इस तरह से ये कल्ट क्लासिक गीत रेडी हुआ। बात की जाए बॉलीवुड के ऑल टाइम फेवरेट लव सॉन्ग्स की तो उस फेहरिस्त में भी सलमान और उर्मिला का ये वाला गीत शामिल रहता है।
उदित नारायण ने गाए इतने गाने
बतौर गायक उदित नारायण ने हिंदी सिनेमा में लंबे समय से अपनी गायिकी का दबदबा बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि अब तक उन्होंने 36 भाषाओं को मिलाकर 25 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं।
