प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर में शामिल हुई यह दो मशहूर अदाकारा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अगस्त में मुंबई में सगाई की थी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयोर्क में हैं जहां पर वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को एंजॉय कर रही हैं। एक तरफ उनकी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग चल रही है तो दूसरी तरफ शादी से पहले के विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ जिसकी तस्वीरें खुस प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। खास बात यह है कि, इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की दो मशहूर अदाकारा ने भी शिरकत की थी।
जी हां, यह दो नाम नीतू सिंह और सोनाली बेंद्रे के हैं। दरअसल, नीतू कपूर पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ अमेरिका में हैं। चूंकि ऋषि कपूर का मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है जिसके बारे में उन्होंने कुछ समय पहले ट्विटर पर जानकारी दी थी। वहीं, सोनाली बेंद्रे का भी मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है जो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। एक ही जगह पर होने के कारण दोनों प्रियंका के इस खास कार्यक्रम ब्राइडल शॉवर में शामिल हो सकी। इसको लेकर नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे प्रियंका और सोनाली के साथ नजर आ रही हैं।
Lovly evening at Tiffany’s #priyankabridalshower @iamsonalibendre ❤️🤗
यह भी पढ़ें: पहलाज पर गिरी है गाज, रंगीला राजा सेंसर में अटकी, निकाली भड़ास
प्रियंका का ब्राइडल शॉवर काफी शानदार रहा है। उनकी तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वे इस मौके पर काफी खुश थी और इस मोमेंट को एंजॉय कर रही थी।
यह भी पढ़ें: सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात नहीं भूल सकते गोविंदा, सलमान ने काम ही कुछ ऐसा किया था
इसके साथ हाल ही में ब्राइडल शॉवर की तस्वीरों को शेयर करने के बाद प्रियंका ने कुछ और तस्वीरों को शेयर किया। यह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने उनके फैंस से गेस करने को कहा। तस्वीर में वे यूनिवर्सल स्टूडियो में नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अगस्त में मुंबई में सगाई की थी।