विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Akshay Kumar: अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना ने दी सबसे अलग अंदाज में बधाई, वायरल हो रहा यह पोस्ट

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 05:44 PM (IST)

Akshay Kumar Birthday अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस और वेल विशर्स उन्हें बधाई देते ...और पढ़ें

File Photo of Akshay Kumar and Twinkle Khanna
File Photo of Akshay Kumar and Twinkle Khanna

नई दिल्ली, जेएनए। बॉलीवुड में 'खिलाड़ी' नाम से चर्चित अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर से लेकर कटरीना कैफ तक, सबने उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी है। लेकिन, जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है ट्विंकल खन्ना का पोस्ट। मिसेज फनी बोन्स यानी कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को अलग अंदाज में विश किया है। ट्विंकल ने अक्षय के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्यार भरा नोट लिखकर अक्षय के दिन को यादगार बना दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी सास अरुणा भाटिया को याद करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। उनको इस दुनिया से गए एक साल हो चुके हैं। 

ट्विंकल ने किया अक्षय को इस तरह विश

ट्विंकल ने अपनी और अक्षय की गेम खेलते हुए तस्वीर साझा की है। इस पर मिसेज फनी बोन्स ने लिखा, 'हर मैच में जीत हासिल करने वाला बर्थडे बॉय! हां, उन्होंने मुझे बैकगैमौन में हराया। फिर उन्होंने एक ऑक्सफोर्ड चैप और चार खिलाड़ियों की एक टैग टीम का सफाया कर दिया। सबसे अच्छी बात, एक दोस्त ने उसे हलवा केक दिया, जैसा कि उनकी मां हर साल उनके जन्मदिन पर बनाया करती थीं। हैप्पी बर्थडे माय स्क्रैबल मास्टर।'

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

ट्विंकल खन्ना का दिल छू देने वाला पोस्ट

इससे पहले ट्विंकल ने अपनी सास अरुणा भाटिया को याद करते हुए उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर किया था। 8 सितंबर, 2021 को अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। ऐसे में एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए ट्विंकल ने अपनी सास को याद किया है। इस पर ट्विंकल ने लिखा, 'एक बार मेरी सास ने कहा था कि मैदान में दो शेरनी नहीं हो सकतीं। उनका मतलब हम दोनों से था। वह सही थीं। हमारे बीच सिर्फ एक शेरनी थी। उनके वन लाइनर्स उनके उदार ह्रदय की तरह महान थे।' अक्की के जन्मदिन पर ट्विंकल का यह पोस्ट दिल को छू देने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Birthday: ज्वेलरी बेचने से ट्रैवल एजेंसी में नौकरी तक, पढ़िए- हीरो बनने से पहले अक्षय का संघर्ष