विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइको लवर बने सोनाक्षी के पति Zaheer Iqbal, 'डर' से भी ज्यादा खौफनाक अंदाज; Tu Hai Meri Kiran का ट्रेलर आउट

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:14 PM (IST)

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक साइको ...और पढ़ें

तू है मेरी किरण का ट्रेलर आउट/ फोटो-यूट्यूब

तू है मेरी किरण का ट्रेलर आउट/ फोटो-यूट्यूब

HighLights

  1. 'किरण' के प्यार में पागल हुए जहीर इकबाल

  2. तू है मेरी किरण का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

  3. उड़ता तीर के साथ लेगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। किसी लड़के के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले भी लड़किया 100 बार सोचेंगी अगर उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' (Tu Hai Meri Kiran) का ट्रेलर देख लिया। डबल एक्सेल के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जोड़ी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में लंबे समय के बाद साथ लौट रही है।

उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो बहुत ही धमाकेदार है। सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद डर का लेवल और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।

किरण का प्यार फिर लाएगा तबाही

रियल लाइफ की तरह फिल्म तू है मेरी किरण के ट्रेलर में भी जहीर इकबाल सोनाक्षी को परेशान करते हुए दिखे, लेकिन एक साइको लवर की तरह। 2 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत जहीर इकबाल के वॉइस ओवर से होती है, जहां वो कहते हैं कि 'तुम जैसी लड़की के लिए मुझ जैसे लड़के का प्यार करना बहुत मुश्किल है। दुनिया ने भी मुझे यही बताया है कि मैं एक लूजर हूं, लेकिन तुमने मेरे साथ बात की, मेरे साथ हंसी ऐसा कभी नहीं हुआ है। आई लव यू किरण।

यही से शुरु होती है असली कहानी, जहां जहीर इकबाल के प्यार को देखकर दर्शकों को डर का शाह रुख खान याद आ जाएगा। हालांकि, इस बार उसका ऑब्सेशन पहले से कई ज्यादा है। ट्रेलर में जहीर का प्यार के लिए पागलपन और खौफनाक अंदाज ही दर्शकों को थिएटर्स तक खींचकर लाने के लिए काफी है।

उड़ता तीर के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

तू है मेरी किरण में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मुख्य भूमिकी में उडारिया एक्टर अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वाहब और पुरनेंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान करण रावल ने संभाली है, जो इससे पहले फिल्म हाफ फुल का निर्देशन कर चुके हैं।

Screenshot 2026-10-06 150914

यह साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जहां इस मूवी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर उड़ता तीर से होने वाली है। अब इन दोनों फिल्मों में से किसे ज्यादा ऑडियंस मिलती है, ये तो वक्त ही बताएगा। 

यह भी पढ़ें- 'मैंने नहीं किया...' Sonakshi Sinha के पति जहीर इकबाल के पैर में लगी चोट, हाथ थाम गणपति दर्शन को पहुंचा कपल

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को Salman Khan ने दी थी वॉर्निंग, क्यों बोला-'रोते हुए मेरे पास मत आना'?