'मैंने नहीं किया...' Sonakshi Sinha के पति जहीर इकबाल के पैर में लगी चोट, हाथ थाम गणपति दर्शन को पहुंचा कपल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल गणेश चतुर्थी पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे, जहां जहीर के पैर में चोट लगी ...और पढ़ें

HighLights
सोनाक्षी और जहीर गणेश चतुर्थी पर गणपति दर्शन पहुंचे
जहीर इकबाल के पैर में लगी थी चोट
सोनाक्षी ने जहीर की चोट पर मजाकिया जवाब दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने एक बार फिर अपनी मजेदार केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचा। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जहीर के पैर में चोट लगी थी जिसकी वजह से वो छड़ी के सहारे चलते नजर आए।
इस दौरान फोटोग्राफरों ने जहीर से उनके पैर की चोट के बारे में पूछा। सोनाक्षी सिन्हा ने स्थिति को गंभीर होने देने के बजाय एक मजेदार जवाब दिया, जिससे जहीर और उनके आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।
सोनाक्षी सिन्हा ने दिया मजेदार जवाब
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में एक साथ पहुंचे। सोनाक्षी ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं जहीर ने सफेद टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई थी।
जब दोनों फोटोग्राफरों के लिए पोज दे रहे थे, तभी सबकी नजर जहीर के पैर में लगी चोट पर पड़ी। फोटोग्राफर्स ने पूछा कि जहीर के पैर में क्या हुआ? इस पर सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ नहीं किया।
View this post on Instagram
एक-दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं - सोनाक्षी
बता दें कि इंटरफेथ मैरिज को लेकर उठने वाले सवालों और आलोचनाओं के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे के त्योहार बड़े ही शौक से निभाते नजर आते हैं। 2025 में सोनाक्षी ने अपने वैवाहिक जीवन में सांस्कृतिक सम्मान के बारे में बात की थी।
हाउटरफ्लाई से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा,'हम एक-दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं। उनके घर में कुछ परंपराएं हैं; मेरे घर में कुछ परंपराएं हैं। वो मेरी दिवाली पूजा में आकर बैठते हैं। मैं उनके नियाज में जाकर बैठती हूं, और बस यही मायने रखता है। मैं उनका और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं, और वे मेरा और मेरी संस्कृति का सम्मान करते हैं। ऐसा ही होना चाहिए।'
सात साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी शर्मा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को Salman Khan ने दी थी वॉर्निंग, क्यों बोला-'रोते हुए मेरे पास मत आना'?
यह भी पढ़ें- 'पता नहीं कितनी बार नानी...' Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां पूनम सिन्हा ने किया रिएक्ट
