Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिंग फिंगर में किसकी अंगूठी पहनकर जाहन्वी कपूर ने किए वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन? अफवाहों के बीच सामने आया सच

    Janhvi Kapoor बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर किसी परियच की मोहताज नहीं हैं। वह अपने छोटे से करियर में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में जाहन्वी ने वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनकी रिंग फिंगर में अंगूठी देखी गई जिसे लेकर उनकी इंगेज्ड होने की अफवाहें तेज हो गईं। हालांकि अब इन अफवाहों का सच सामने आ गया है।

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 29 Aug 2023 04:26 PM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर को हाल ही में तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करते देखा गया। रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जाहन्वी ने मंदिर में दर्शन किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। जाहन्वी की रिंग फिंगर में अंगूठी देखने के बाद फैंस ने उनकी इंगेजमेंट की अफवाह उड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इसका सच क्या है, इसका अब खुलासा हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से तिरुपति मंदिर गई थीं जाहन्वी

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, वेंकटेश्वर मंदिर में रिंग फिंगर में अंगूठी पहनकर दर्शन करने गईं जाहन्वी कपूर का इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि वह इंगेज्ड हैं। दरअसल, 13 अगस्त को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन था। उस दिन जाहन्वी ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था, लेकिन मंदिर नहीं जा सकी थीं। अब कुछ दिनों बाद वह इसी सिलसिले में मंदिर गई थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    क्या है अंगूठी का सच?

    इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि जाहन्वी ने जो अंगूठी पहनी है, वह किसकी है। दरअसल, यह वह रिंग है जो कभी श्रीदेवी की हुआ करती थी। यानी जाहन्वी ने अपनी मां की अंगूठी पहनकर तिरुपति मंदिर में दर्शन किए थे। जाहन्वी हर साल तिरुपति मंदिर में दर्शन करती हैं, लेकिन इस बार वह नहीं जा सकीं क्योंकि भोपाल में फिल्म 'उलझ' की शूटिंग में बिजी थीं। शूट से वापस आने के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की अंगूठी पहनी थी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी जाहन्वी कपूर

    'मिली' एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर को हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कैमियो करते देखा गया। अब फैंस उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देखने वाले हैं। उनकी झोली में 'मिस्टर और मिसेज माही', 'देवरा', 'बड़े मिया छोटे मियां 2' और फिल्म उलझ है। 'मिस्टर और मिसेज माही' में जाहन्वी की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी है। जबकि फिल्म देवरा में जाहन्वी, जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

    'उलझ' में जाहन्वी कपूर, गुलशन देवियाह और रोशल मैथ्यू के साथ काम कर रही हैं। वहीं, 'बड़े मिया छोटे मियां 2' मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें जाहन्वी कपूर के साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ होंगे।