Janhvi Kapoor ने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में टेका माथा, वीडियो वायरल
Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Video बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में स्पॉट किया गया। वह अपनी डेब्यू फिल्म देवरा की शूटिंग से फुर्सत निकालकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Tirumala Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म 'धड़क' से छा गईं। काम के अलावा जाह्नवी कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ तिरुमाला के मंदिर पहुंचीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर के इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें हैं। अक्सर दोनों को साथ भी स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आईं। वह शिखर के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर का तिरुमाला के मंदिर से वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मंदिर के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रही हैं। मंदिर से बाहर आते हुए जाह्नवी ने पहले हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। उनके साथ शिखर भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए।
साउथ इंडियन लुक में दिखे जाह्नवी और शिखर
जाह्नवी कपूर पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहनकर गई थीं। उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। नो-मेकअप के साथ बंधी चोटी में जाह्नवी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, शिखर धोती में साउथ इंडियन वाइब्स दे रहे थे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इन दिनों जाह्नवी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
आखिरी बार जाह्नवी को फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। मूवी में जाह्नवी ने वरुण धवन की पत्नी का रोल निभाया था। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म को काफी पसंद किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।