विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर को प्यार से इस नाम से बुलाती है जाह्नवी कपूर, जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 03 Apr 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

Janhvi Kapoor And Shikhar Pahadiya जाह्नवी कपूर का नाम पिछले काफी समय से शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। इन ...और पढ़ें

Tirupati Balaji, Shikhar Pahariya, Khushi Kapoor, Janhvi Kapoor, Happy Birthday Shikhar Pahariya, Shikhar And Janhvi Kapoor
Tirupati Balaji, Shikhar Pahariya, Khushi Kapoor, Janhvi Kapoor, Happy Birthday Shikhar Pahariya, Shikhar And Janhvi Kapoor

 नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor And Shikhar Pahadiya: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते देखा गया है। इन दिनों ये कपल आंध्रप्रदेश में है।

कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी के दर्शन करते नजर आए। इस वीडियो के बाद अब एक्ट्रेस ने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की बधाई दी है।

एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया को किया विश

जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिखर संग एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में यह रूमर्ड कपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा है। जाह्नवी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे शिकू।" इसी के साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। हालांकि फोटो में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर रही है।

कपल ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

जाह्नवी कपूर सोमवार सुबह शिखर पहाड़िया और अपनी बहन के साथ मिलकर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची थी। जहां सभी ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। इस दौरान जाह्नवी पिंक और ग्रीन रंग के इस आउटफिट में सिंपल और खूबसूरत नजर आई। तो वहीं शिखर व्हाइट धोती में नजर आए। मंदिर में दर्शन के बाद घुटने टेक कर सभी ने प्रणाम किया।

अंबानी के इवेंट में नजर आया था ये कपल

हाल ही में दोनों को ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के ग्रैंड इवेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों को साथ में देखकर लोगों ने शादी को लेकर कयास भी लगाना शुरू कर दिया। बता दें, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने न तो कभी अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया और न ही यह कहा कि वो डेट कर रहे हैं।