Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janhvi Kapoor ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ निकली वेकेशन मनाने, एयरपोर्ट पर दोनों को किया गया स्पॉट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 03:40 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Photos एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों साथ वेकेशन मनाने बाहर जाते नजर आ रहे है। दोनों काफी रिलैक्स और चिल नजर आ रहे थे।

    Hero Image
    Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Photos, Janhvi Kapoor, Shikhar Pahariya Photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Photos: जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया को रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों साथ में समर वेकेशन मनाने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। रविवार की सुबह दोनों को मुंबई से बाहर जाते देखा गया। गौरतलब है कि मुंबई में भारी गर्मी पड़ रही है, जहां जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर ओवरसाइज ब्लेजर सूट पहन रखा था। वहीं, शिखर पहाड़िया कैजुअल लुक में नजर आए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति मंदिर में देखा गया था

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था। दोनों दर्शन करने तिरुमाला पहुंचे थे। शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर दोनों ने न सिर्फ बालाजी भगवान को नमन किया, बल्कि पूजा-अर्चना भी की। गौरतलब है कि ई टाइम्स ने इसके पहले पुष्टि की है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बतौर कपल एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था

    लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। दिसंबर 2022 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ हाल ही में, पार्टी भी की थी। वह बोनी कपूर के साथ एक कार्यक्रम के ओपनिंग गाला में भी नजर आए थे। जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शिखर पहाड़िया को लेकर वह कई पोस्ट भी कर चुकी है। उनकी पोस्ट से भी पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आनेवाली है

    जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आनेवाली है। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित है। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर जल्द अपना टॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। वह NTR30 में नजर आएंगी। इसमें जूनियर एनटीआर भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)