जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल, चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
बीते 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी और एक्टर को छर्रों से मामूली चोटें आईं।
-1792665487658_m.webp)
टाइगर श्रॉफ के हाथ पर लगी चोट
HighLights
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था
एक्टर ने हाथ पर छर्रों की चोटें दिखे
हमले के तीनों आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस हादसे में उनके ड्राइवर को गोली लग गई जबकि एक्टर हल्का बहुत चोटिल हुए।
एक्टर पर की गई थी सात राउंड फायरिंग
टाइगर एक फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी कार पर सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच गोलियां गाड़ी पर लगीं। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ।
-1792665985885.webp)
अब टाइगर श्रॉफ की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टर के हाथ पर छर्रों (पैलेट) से लगी मामूली चोटें दिखाई हैं। उनके पूरे हाथ पर छोटे-छोटे निशान और लाल धब्बे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा था,'ईश्वर दयालु है'।
ट्रोलर्स को टाइगर का करारा जवाब
यह उन ट्रोलर्स को एक तरह का करारा जवाब है, जिन्होंने हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनकी स्किन बिल्कुल साफ दिख रही है। जबकि इससे ठीक दो दिन पहले, शूटिंग के दौरान हुए हमले के बाद उनकी ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनके हाथ पर पट्टियां लिपटी हुई थीं।
View this post on Instagram
गोलीबारी के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों हमलावर एक बाइक पर बैठकर भाग गए, जहां उनका तीसरा साथी उनका इंतजार कर रहा था। इसके बाद टाइगर खुद ड्राइवर की सीट पर बैठे और अपने घायल ड्राइवर को लेकर नानावती अस्पताल पहुंचे।
कोटा से पकड़े गए तीनों शूटर्स
टाइगर श्रॉफ पर कथित जानलेवा हमला करने वाले तीनों शूटर्स को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बिहार के बेगूसराय का 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, हरियाणा के सोनीपत का रेहान (18) और हरियाणा का ही फूल सिंह (18) शामिल हैं।
इन तीनों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। टाइगर ने इस घटना पर ऑफिशियल कोई बयान जारी नहीं किया है।
हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम उनसे मिलने टाइगर को घर पहुंचे थे। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक्टर्स और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor के घर पर भी थी आरोपियों की नजर, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के हुए कई शॉकिंग खुलासे
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जतिन और समीर भी गिरफ्तार, सोनीपत से अब तक 7 आरोपी पकड़े
