Ranbir Kapoor के घर पर भी थी आरोपियों की नजर, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के हुए कई शॉकिंग खुलासे
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस रिपोर्ट में ये सामने ...और पढ़ें

रणबीर कपूर के घर पर आरोपियों ने की थी रेकी/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रणबीर कपूर के घर पर भी आरोपियों ने रखी थी नजर?
अमिताभ-आमिर के घरों पर भी की गई थी रेकी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में खुली कई और बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ के साथ हुए हादसे ने बॉलीवुड सितारों को अंदर से झकझोर दिया है। जब अभिनेता अपनी कार में बैठे, तो उन पर कुछ शूटर्स ने गोली चलाई। हालांकि, इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर को काफी चोटें आई थीं।
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस अब तक 10 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों ने रामायण एक्टर रणबीर कपूर के घर पर भी नजर बनाई हुई थी।
रणबीर कपूर के घर की भी की थी रेकी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच में रणबीर कपूर का घर भी फोकस में आ गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी। रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि पुलिस अपनी जांच में ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सर्विलांस किसी कथित साजिश से जुड़ा हुआ था या फिर अन्य बॉलीवुड सितारों की तरह उनका नाम भी इसमें शामिल किया गया था। हालांकि, सामने आई जानकारी से अभी तक ये बात कंफर्म नहीं हुई है कि रणबीर कपूर भी उनका टारगेट थे या फिर नहीं।

अनिल पंडित के कहने पर हुआ था हमला
कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ पर जो हमला हुआ उसका सीधा संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित से बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित के कहने पर ही टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की कोशिश की गई थी। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि संदिग्धो का शुरुआती टारगेट सलमान खान थे, लेकिन उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर पुलिस सिक्योरिटी देखते हुए उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।
जांच करने वालों का मानना है कि आरोपियों ने इसके बाद टाइगर श्रॉफ पर फोकस किया और फैन पोस्ट्स और इंस्टाग्राम पेज से उन्हें ये पता चला कि हर संडे अभिनेता जुहू के मैदान में फुटबॉल खेलने जाते हैं। कथित तौर पर आरोपियों को सिक्योरिटी रीजन्स के कारण टाइगर श्रॉफ आसान टारगेट लगे।

आमिर-अमिताभ के घर पर भी रखी थी निगरानी
सलमान खान के अलावा आरोपियों ने बॉलीवुड के कई ए लिस्टर्स सितारों के घर पर भी निगरानी रखी हुई थी। कथित तौर पर रणबीर कपूर के घर के अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार सहित कई सितारों के घर की भी निगरानी की थी।
