विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lag Ja Gale: प्यार के बदले की कहानी Tiger Shroff की 'लग जा गले', रिलीज डेट हुई फाइनल

Published: Tue, 09 Jun 2026 04:46 PM (IST)

निर्देशक राज मेहता की अगली लव स्टोरी ड्रामा फिल्म लग जा गले (Lag Ja Gale) की रिलीज डेट लॉक हो गई है।

फिल्म लग जा गले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

फिल्म लग जा गले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. लग जा गले की रिलीज डेट फाइनल

  2. टाइगर, जाह्नवी और लक्ष्य की अगली फिल्म

  3. निर्देशक राज मेहता ने किया है डायरेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लव ट्रायगंल के कॉन्सेप्ट पर हिंदी सिनेमा में बीते समय में कई शानदार मूवीज बनी हैं। उदाहरण के तौर पर आप धड़कन और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई शानदार मूवीज के नाम ले सकते हैं। आने वाले समय में भी आपको इन सबसे हटकर इस जॉनर की एक अनोखी फिल्म देखने को मिल सकती है, जिसका नाम लग जा गले है।

लंबे समय से टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर लग जा गले का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब इसकी रिलीज डेट भी मेकर्स की तरफ से फाइनल कर दी गई है। 

कब रिलीज होगी लग जा गले

फिल्म लग जा गले का नाम सिनेमाई गलियारों में काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। ये कोई आम लव स्टोरी ड्रामा फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें प्यार के बदले की खौफनाक कहानी को दर्शाया जाएगा, जिसमें एक्शन का तड़का भी नजर आएगा। लग जा गले का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राज मेहता ने किया, जो इससे पहले सुपरस्टार अक्षय कुमार की गुड न्यूज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- Lag Ja Gale Song: लग जा गले गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने खुद को मारने के लिए उतार लिया था जूता

lag ja gale movie

अब बात की जाए लग जा गले की रिलीज के बारे में तो फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। तरण के अनुसार- टाइगर, जाह्नवी और लक्ष्य की अपकमिंग फिल्म लग जा गले का रिलीज डेट लॉक हो गई है,जिसके आधार पर ये फिल्म अगले साल 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

लग जा गले की रिलीज डेट फिक्स होने के साथ ही इस मूवी लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। 

पहली बार साथ दिखेगी ये तिकड़ी

लग जा गले की चर्चा इस वजह से भी ज्यादा हो रही है कि इस मूवी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ, लक्ष्य लालवानी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की तिकड़ी पहली बार एक साथ काम करती हुई नजर आएंगी। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि इन तीनों की तिकड़ी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं, इसका फैसला अगले साल हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के साथ ‘लग जा गले’ में इस एक्शन स्टार की हुई एंट्री, पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते आएंगे नजर