विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 साल से ब्लॉकबस्टर के लिए तरस रहे हैं Tiger Shroff, नई फिल्म से खत्म होगा हिट का सूखा?

Published: Tue, 03 Mar 2026 01:38 PM (IST)

पिछले सात सालों से अभिनेता टाइगर श्रॉफ ब्लॉकबस्टर फिल्म की तलाश में लगे हुए हैं। अब लगता है उनका ये ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2019 में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर सिनेमाघरों में आई थी, जिसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस बीच टाइगर का नाम उनकी एक अपकमिंग नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी होगी और इसका डायरेक्शन कौन कर रहा है। माना जा रहा है कि ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्मों का सूखा खत्म कर सकती है। 

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म

पिछले कुछ अर्से से हिट फिल्म की तलाश कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अगली फिल्म वज्र (Vajra) को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। महावीर जैन द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। उनका मानना है कि वज्र शीर्षक कहानी के भाव और भारतीय सांस्कृतिक विरासत दोनों से गहराई से जुड़ा है।

tigershroff (1)

यह भी पढ़ें- पर्दे पर दिखेगा एक्शन का महासंग्राम, पहली बार साथ काम करेंगे Tiger Shroff और विद्युत जामवाल?

सूत्रों के अनुसार, यह एक भव्य स्तर की आध्यात्मिक एक्शन थ्रिलर होगी, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखी गई। फिल्म में टाइगर एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अभिनेता इस भूमिका के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को तैयार कर रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शूटिंग इस साल की दूसरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है।

tigershroff

फिल्म का एक बड़ा हिस्सा जापान में शूट किया जाएगा, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जा सके। मेकर्स का दावा है कि वज्र केवल भारतीय दर्शकों ही नहीं, बल्कि वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करने की क्षमता रखती है।

4 साल में लगातार 4 फ्लॉप

पिछले 4 साल बतौर एक्टर टाइगर श्रॉफ के करियर के लिए सबसे खराब साबित हुए हैं। इस दौरान उनकी चार फिल्में रिलीज हुई हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई हैं। इनमें बागी 4, बड़े मियां छोटे मियां, गणपत और हीरोपंती 2 के नाम शामिल हैं। जबकि 2020 में आई बागी 3 भी कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और सेमी हिट साबित हुई। ऐसे में टाइगर की वज्र से काफी उम्मीदें बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें- लगातार 4 फ्लॉप के बाद बदलेगी Tiger Shroff की किस्मत, नई फिल्म में दिखेगा बदला हुआ अंदाज?